
Baby Name: घर में आया नन्हा मेहमान अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। उसके आने से घर में खुशनुमा वातावरण छा जाता है और हर कोई बच्चे से जुड़ जाता है। बच्चों के घर में आने के साथ ही शुरू होता है, उससे जुड़ी अलग-अलग चीजों का सिलसिला जिसमें उसके लिए कपड़े, खिलौने, उसका फोटो शूट कई सारी चीज शामिल होती है। सभी इन चीजों को बेहतर ढंग से करना चाहते हैं।
बच्चे की जरूरत की सारी चीजों के बीच एक और चीज है जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा की जाती है। बच्चों का नाम जो उसे नामकरण संस्कार के जरिए दिया जाता है। जब बच्चे के नाम की बात आती है तो सभी नाम की तलाश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नाम का किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर बहुत प्रभाव पड़ता है। अगर आपके घर पर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आपको उसका नाम Z शब्द पर रखना है, तो आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत नाम की लिस्ट और उनके अर्थ लेकर आए हैं।
जाहिरा
ये बेटी के लिए बहुत ही प्यारा सा नाम है जिसका चुनाव किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ चमकना या फिर रोशनी फैलाना होता है। नाम के मुताबिक आपकी बच्ची के जीवन में हमेशा रोशनी छाई रहेगी और वह दूसरों के जीवन को भी रोशन करेगी।
जायरा
बेटी के लिए यह एक बहुत ही क्यूट नाम है इसे इतावली और स्पेनिश के शब्द जैरे से लिया गया है, जो बहुत ही सुंदर लगेगा।
जीनत
ये एक उर्दू और फारसी नाम है, जो बच्ची के लिए बहुत खूबसूरत लगेगा। इस नाम का अर्थ आभूषण और गहने होता है।
जरमिशा
अगर आप बेटी के लिए कोई प्यारा सा नाम तलाश रहे हैं तो यह बहुत ही शानदार रहने वाला है। सुनहरे चमकते हुए फूलों को जरमिशा कहा जाता है। नाम की तरह आपकी बेटी भी हमेशा जब मन करते हुए फूलों की तरह खुशबू बिखेरेगी।
जरीश
यह एक बहुत ही क्यूट और यूनिक नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ संपन्न और समृद्धि व्यक्ति होता है। नाम के मुताबिक आपके बच्चे का जीवन हमेशा सुख में रहेगा।
जियाना
ये एक प्यारा सा और क्यूट नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट साबित होने वाला है। इसका मतलब बहुत सुंदर और श्रृंगार होता है, ये नाम बच्ची को खूबसूरत व्यक्तित्व देगा।
जवी
बेटी के लिए ये एक छोटा सा खूबसूरत नाम है जो परफेक्ट साबित होगा। धनुर्धर या फिर धनुष के लिए जिस लकड़ी का उपयोग किया जाता है, उसे जवी कहा जाता है।
जीवांका
ये बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटी के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ खुशहाल जीवन या जीवंत होता है, जो बहुत ही सुंदर है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

