घर की इस 1 दिशा में गलती से भी ना लगाएं दीये, कंगाल कर देंगी मां लक्ष्मी

Vastu Tips For Diwali 2023

Vastu Tips For Diwali 2023 : त्यौहार का सीजन चल रहा है ऐसे में लोग अपने घरों में सुख समृद्धि पाने के लिए और मां लक्ष्मी को बुलाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन इस दौरान की गई कुछ गलतियां जीवन पर भारी पड़ जाती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं दिवाली का त्योहार बेहद करीब है। इस त्यौहार को दीपोत्सव का त्यौहार भी कहा जाता है। लोग अपने घरों में दीए जलाकर रोशनी करते हैं और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं।

दिवाली के त्यौहार के समय मिट्टी के दीए जलाने का काफी ज्यादा महत्व ज्योतिष शास्त्र और वैदिक ज्योतिष के साथ ही वास्तु शास्त्र में भी माना गया है। लेकिन अगर दिवाली के दिन सही दिशा में दीप जलाने से व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ की प्राप्ति होती है वहीं गलत दिशा में लगा दिया जाए तो जीवन कंगाल हो जाता है वहीं मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती है। आज हम आपको किस दिशा में दीये नहीं जलाना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं दिवाली के दिन किस दिशा में गलती से भी नहीं जलाया जाना चाहिए दीया?

आप सभी को पता ही होगा इस साल 12 नवंबर के दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाने वाला है। हर साल अमावस्या के दिन दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है ताकि जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो और जीवन खुशहाल बना रहे। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सके। लेकिन इस दौरान की गई कुछ गलतियां मां लक्ष्मी को रुष्ट कर देती है। वास्तु शास्त्र में दिवाली के दिन कैसे पूजा करनी चाहिए साथ ही इश दिन दीपक कैसे और किस दिशा में जलाना चाहिए सभी के बारे में विस्तार से बताया गया है लेकिन अगर उनका पालन नहीं किया जाए और उल्लंघन किया जाए तो जीवन मुसीबतों से घिर जाता है वहीं व्यक्ति कंगाल होने लगता है।

Diwali पर दीये जलाने की विधि

दिवाली के शुभ अवसर के दिन हमेशा शुभ मुहूर्त पर ही दीये जलाए जाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा व्यक्ति पर बना रहता है वहीं वह घर में भी वास करने लगती है लेकिन अगर शुभ मुहूर्त नहीं देखा जाए और दीये जला लिए जाए तो जीवन कंगाल हो सकता है।

इस दिशा में भूलकर भी ना जलाएं दीये

दिवाली के दिन हमेशा दीये सही दिशा में जलाएं जाने चाहिए। वहीं भूलकर भी दक्षिण दिशा की तरफ दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर इस दिशा में दीया जलाया जाता है तो ये यमराज को बुलावा देने के संकेत होते हैं। कहा जाता है कि दक्षिण दिशा के तरफ से ही यमराज धरती लोक पर आते हैं। इसी वजह से इस दिशा में कभी भी दीपक नहीं जलाना चाहिए और ना ही पूजा के लिए इस दिशा में मुंह रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी वापस चली जाएंगी और आप कंगाल भी हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews