रविवार के दिन करें ये 6 अचूक उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी, खुलेंगे तरक्की के द्वार

sun

Raviwar Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। आज रविवार है, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने और जल अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक तंगी से छूटकारा मिलता है। इसी के साथ आज हम जानेंगे कि भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए रविवार के दिन क्या करें

सूर्य देव को जल अर्पित करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य देव को अर्पित करें। जल में लाल चंदन, गुड़, चावल और फूल मिलाएं। सूर्य देव को “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

गाय की सेवा करें

रविवार के दिन गाय को चारा, गुड़ और रोटी खिलाएं।
गाय के पैरों को छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं, और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और दीपक जलाएं।पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें और “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें।

दान करें

रविवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।दान में अनाज, कपड़े, दवाएं और अन्य उपयोगी वस्तुएं दान कर सकते हैं। ऐसा करने मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। ऐसा भी माना जाता है कि दान करने से एक लाख यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।

सूर्य देव का ध्यान करें

रविवार के दिन शांत जगह पर बैठकर सूर्य देव का ध्यान करें। सूर्य देव के मंत्र “ॐ आदित्याय नमः” का जाप करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती हैं, और भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

झाड़ू खरीदें

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए रविवार के दिन झाड़ू खरीदना एक बहुत ही अच्छा उपाय है। रविवार के दिन एक नहीं बल्कि तीन झाड़ू लेकर आएं। वास्तु के अनुसार सही दिशा में झाड़ू को रखें। अगले दिन यानि सोमवार के दिन यह झाड़ू किसी को दान कर दें। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

इन बातों का विशेष ध्यान रखें

रविवार के दिन नॉन-वेज भोजन न करें। रविवार के दिन मदिरा का सेवन न करें। रविवार के दिन झूठ न बोलें और किसी से झगड़ा न करें। इन उपायों को करने से सूर्य देव प्रसन्न होंगे और आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews