बरगद के पत्तों से करें ये चमत्कारी उपाय, नौकरी से लेकर वैवाहिक जीवन तक की सारी परेशानियां से मिलता है छुटकारा

बरगद के पत्तों से करें ये चमत्कारी उपाय, नौकरी से लेकर वैवाहिक जीवन तक की सारी परेशानियां से मिलता है छुटकारा

Bargad leaf Upay: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। अनेक पेड़-पौधों को पूजनीय माना जाता है। उन्ही पूजनीय पेड़ों में से एक है बरगद का पेड़। बरगद के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस पेड़ की पूजा करने से सौभाग्य और लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी बरगद को लेकर कई विशेष बातें बताई गई। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बरगद के पेड़ की पूजा करने से शनि और राहु का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। इतना ही नहीं बरगद के पेड़ और पत्तों के उपाय को अपनाकर जीवन की कई प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसी के साथ आज हम आपको इस लेख के द्वारा बरगद के पेड़ और पत्तों के उपाय बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।

नौकरी के लिए क्या करें?

अगर लंबे समय के प्रयासों के बाद भी नौकरी नहीं लग पा रही है या फिर लाख कोशिशें और मेहनत के बाद भी नौकरी में प्रमोशन नहीं हो पा रहा है तो इन सभी परेशानियां के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी परेशानी लिखें और उसे किसी पवित्र नदी में बहा दें। इस उपाय से परेशानी का समाधान हो जाता है और कुछ ही दिनों में खुशखबरी मिल जाती है।

शादी में आ रही बाधाओं के लिए क्या करें?

अगर आपके वैवाहिक जीवन में बांधाएं आ रही है या फिर शादी होने में देरी हो रही है तो ऐसी परिस्थितियों से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन बरगद के एक पत्ते पर हल्दी और कुमकुम रखें और इसे भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करें। इस बात का ध्यान रखें की ऐसा आपको तब तक करना है जब तक की आपको इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल जाता।

आर्थिक स्थिति को कैसे ठीक करें?

अगर लाख कोशिशें के बाद भी आपके पास पैसा टिकता नहीं है धन संबंधित परेशानियां होती रहती है, तो ऐसी स्थिति में हर शुक्रवार को बरगद के एक पत्ते में लाल रंग की स्याही या फिर लाल रंग के चंदन से मां लक्ष्मी का धन प्राप्ति मंत्र ।।।लिखें। इस उपाय को करने से कर्ज, तंगी, अधिक खर्च जैसी समस्याएं खत्म हो जाती है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews