दशहरा पर रावण दहन की राख से करें 3 खास उपाय, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, दूर होगा नजर दोष

रावण दहन का देश भर में काफी उल्लास देखने को मिलता है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरे का त्यौहार मनाया जाता है। चलिए आज आपको बता देते हैं कि आप दहन की राख से क्या उपाय कर सकते हैं।
Dussehra 2025

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा (Dussehra 2025) आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर जगह उल्लास का माहौल है और शाम को पूजन के बाद रावण दहन किया जाएगा। आजकल शहरों में अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग तरह के रावण के पुतले बनाकर उनका दहन किया जाता है। इस दिन लोग इस बात का संकल्प भी लेते हैं कि वह अपने अंदर मौजूद रावण रूपी बुराइयों को खत्म करेंगे।

रावण दहन देखने जाने की बच्चों से लेकर बड़े सभी में उमंग नजर आती है। आजकल तो लोग खुद भी बाजार से पुतले खरीद कर अपने घर और मोहल्ले के बाहर जलाते हैं। क्या आप जानते हैं कि रावण दहन के बाद बची हुई राख से कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। यह उपाय बहुत लाभकारी साबित होंगे। चलिए जान लेते हैं कि आपको क्या करना होगा और क्या फायदे होंगे।

पैसों की दिक्कत के लिए (Dussehra 2025)

अगर आप पैसों से संबंधित समस्या का सामना कर रहे हैं तो रावण दहन की राख से कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आपको बची हुई लकड़ी या रख अपने घर लाकर उसे धन के स्थान या फिर तिजोरी में रखना होगी। इससे धन संबंधी सारी समस्या दूर हो जाएगी। जो व्यक्ति इसे अपने सिर पर लगता है उसे शत्रुओं से मुक्ति मिल जाती है।

नकारात्मकता होगी दूर

व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का बना रहना बहुत जरूरी है। अगर आपको लग रहा है कि घर में नकारात्मकता बढ़ रही है तो रावण दहन की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर रख दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा कभी भी घर में प्रवेश नहीं करेगी।

बुरी नजर से बचाव

अगर आपके घर में किसी बच्चे या व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है तो भी उपाय किया जा सकता है। जिसे नजर लगी है उसके चारों तरफ राख को घूमाकर घर से बाहर दूर फेंक दें। ऐसा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नजर भी दूर हो जाएगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews