Feng Shui Tips: घर में तस्वीरें लगाते समय फेंगशुई के इन नियमों का करें पालन, हमेशा बनी रहेगी संपन्नता

Feng Shui Tips
Feng Shui Tips: ज्योतिष और वास्तु की तरह फेंगशुई भी एक ऐसी विद्या है, जिसमें व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए कई सारे उपाय दिए हुए हैं। आज हम आपके घर में लगाई जाने वाली तस्वीरों के संबंध में कुछ टिप्स देते हैं, जिन्हें अगर ध्यान रखा जाएगा तो घर में हमेशा समृद्धि और संपन्नता बनी रहेगी।
कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी मर्जी के मुताबिक कहीं भी कोई भी तस्वीर लगा देते हैं, लेकिन ऐसा करने से जीवन संकटों से घिर जाता है। अगर फेंगशुई की खास टिप्स फॉलो की जाए तो हमेशा पॉजिटिविटी का घर में वास रहेगा और जो भी बाधाएं आ रही हैं, वह सभी दूर हो जाएगी। चलिए इस बारे में जानते हैं कि कौन सी तस्वीर घर में किस दिशा में लगानी चाहिए।

परिवार की तस्वीर

हर घर में व्यक्ति फैमिली फोटो जरूर लगाता है। फेंगशुई के नियमों के मुताबिक इसे हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दीवार पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की घनिष्ठता बढ़ती है और रिश्ते मजबूत होते हैं। अगर किसी के बीच मनमुटाव चल रहा है तो वह भी खत्म हो जाता है। भूल कर भी कभी परिवार की तस्वीर पूर्व और उत्तर दिशा में ना लगाएं।

पूर्वज

जिस तरह से हम भगवान की पूजा करते हैं, ठीक उसी तरह से पूर्वजों की तस्वीर हमारे घर में विशेष मौके पर पूजन अर्चन के लिए जरूर रहती है। यह ध्यान रखें कि कभी भी घर के मंदिर में पूर्वजों की तस्वीर स्थापित न करें ऐसा करना अशुभ होता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

खास व्यक्ति

हम अपने घर में अपने खास लोगों यानी प्रियजनों की तस्वीर भी लगाते हैं। हमेशा याद रखें की उत्तर-पूर्व दिशा में इस तस्वीर को कभी भी ना लगाएं, ऐसा करने से रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

युद्ध की तस्वीरें

हर घर में धार्मिक तस्वीरें होती है और कई बार रामायण और महाभारत से जुड़ी तस्वीरें भी लोग अपने घरों में रखते हैं। अगर आपके घर में इस तरह की तस्वीर है तो इसे बिल्कुल भी ना लगाएं। विशेष तौर पर जिस तस्वीर में युद्ध दिखाया जा रहा हो उसे बिल्कुल भी अपने घर की दीवारों पर ना लगाएं।

इन तस्वीरों से करें परहेज

कई बार हम अपनी पसंद के मुताबिक बाजार से कोई भी तस्वीर खरीद कर अपने घर में लगाने के लिए ले आते हैं। ऐसा करने से पहले एक बार सोचना जरूरी है क्योंकि हर तरह की तस्वीर सिर्फ पसंद आ जाने पर घर में लगाना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जिनसे दूर रहा जाए तो बेहतर है। जैसे कि घर में कभी भी चमगादड़, सांप, उल्लू, बाज, कबूतर और कौए की तस्वीर नहीं लगाई जाती। इसी तरह से जंगली जानवर भालू, शेर, चीता, भेड़िया की तस्वीर भी घर में रहने वाले लोगों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
अगर आप अपने घर में शांति चाहते हैं तो ऐसी तस्वीर लगाने से परहेज करें जो गुस्से को दर्शा रही हो। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जिनसे नेगेटिविटी झलकती है और इन्हें देखने के बाद व्यक्ति के मन में भी नकारात्मक विचार आते हैं और मन अशांत हो जाता है इसलिए तस्वीरों का चुनाव ध्यानपूर्वक करें। कई बार हम समुद्र या नदी में तैरती हुई नाव या प्राकृतिक दृश्यों वाली कुछ तस्वीरें अपने घर में लगा लेते हैं। याद रखें कभी भी डूबती हुई नाव का फोटो अपने घर में ना लगाएं। यह शुभ नहीं माना जाता है और इस तस्वीर के प्रभाव से घर में रहने वाले लोगों के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews