Gem Astrology: पैसों की तंगी दूर कर मालामाल बना देता है ये चमत्कारी रत्न, वैवाहिक जीवन रहता है खुशनुमा

Gem Astrology

Gem Astrology: रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। इसमें कई रत्नों का उल्लेख दिया गया है जो व्यक्ति को जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। अगर राशि और लग्न के मुताबिक इन रत्नों को धारण कर लिया जाए तो व्यक्ति को अपने जीवन की तमाम तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

हर व्यक्ति कभी ना कभी नौकरी कारोबार या फिर निजी जिंदगी में किसी न किसी परेशानी का सामना करता है। लेकिन कुछ रत्नों की सहायता से इन परेशानियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको सफेद जरकन के बारे में बताते हैं जो हीरे का उपरत्न कहलाता है। यह व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की वृद्धि करता है। चलिए यह जानते हैं कि इसे कैसे धारण करना चाहिए और इससे क्या लाभ होता है।

कौन करें धारण

सबसे पहले आपको बता दें कि तुला और कर्क राशि वालों के लिए यह रत्न बहुत लाभकारी होता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर है वह इसे धारण कर सकते हैं। जिनके शादी विवाह में रुकावट आ रही है उनके लिए भी यह लाभप्रद माना गया है। सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वाले अगर यह रत्न धारण करना चाहते हैं। तो उन्हें अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति देख लेनी चाहिए।

सफेद जरकन से जुड़े नियम

इस रत्न को धारण करते समय कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। ध्यान रखें इस शुक्रवार के दिन धारण करें। इसे हमेशा चांदी की अंगूठी में पहना जाता है। इस अंगूठी को आपको एक कटोरी दूध और गंगाजल में डुबोकर रखना होगा। इसके बाद भगवान का पूजन अर्चन करें और शुक्र मंत्र का जाप करने के बाद इसे धारण करें।

होंगे ये लाभ

  • सफेद जरकन हीरे का उपरत्न है और बिल्कुल इसी की तरह काम करता है।
  • जिस तरह से हीरा शुक्र ग्रह से संबंधित होने के कारण व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि, ऐश्वर्य और धन की वर्षा करता है। ठीक वैसा ही लाभ सफेद जरकन धारण करने से होता है।
  • वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को यह दूर करता है। वहीं जिन लोगों की शादी नहीं हो रही उन्हें भी समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • बिजनेस में आ रही बाधाओं को यह रत्न दूर कर देता है।
  • जो लोग नौकरी कर रहे हैं। इस रत्न की सहायता से उन्हें तरक्की मिलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews