Hindi News

Numerology: गंभीर स्वभाव की होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, पसंद नहीं करती मस्ती मजाक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Numerology: गंभीर स्वभाव की होती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां, पसंद नहीं करती मस्ती मजाक

Numerology: हर व्यक्ति का अपना स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य होता है। जब भी उसके बारे में कुछ पता करना होता है तो ज्योतिष का सहारा लिया जाता है। व्यक्ति अक्सर अपने भविष्य की जानकारी जुटाने के लिए ग्रहों की स्थिति और कुंडली में बने योग देखता है। कुंडली में क्या है राशि के जरिए यह आसानी से पता किया जा सकता है।

आपको बता दें कि राशि के अलावा अंक ज्योतिष के सहारे भी व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष में एक से नौ तक के मूलांक दिए गए हैं जिनका संबंध किसने किसी ग्रह से होता है। उनकी सहायता से व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी तारीख में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं। जिन्हें ज्यादा मस्ती मजाक बिल्कुल भी पसंद नहीं होता और यह गंभीर रहना पसंद करती हैं।

भाग्यांक 2

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है उनका भाग्य अंक दो कहलाता है। जब आप इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उत्तर 2 ही प्राप्त होगा।

ऐसा होता है स्वभाव

  • इस भाग्यांक की लड़कियों की बात करें तो यह स्वभाव से काफी भावुक होती हैं। छोटी-छोटी बातों पर इनकी भावनाएं बाहर आ जाती है।
  • यह भावुक किस्म की होती है यही कारण है कि दूसरों की बातें इन्हें बहुत जल्दी बुरी लग जाती है।
  • अपने भावुक स्वभाव के चलते यह एक सीमा तक मजाक करना पसंद करती हैं। अगर कोई उनसे ज्यादा मजाक करता है तो इनसे सहन नहीं होता है।
  • यह गंभीर और शांति प्रवृत्ति की होती है और कभी भी अपने शब्दों से किसी को ठेस नहीं पहुंचाती।
  • इनका गंभीर स्वभाव इन्हें अपने करियर के प्रति फोकस करने में मददगार साबित होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews