बच्चों को दें शिव पुराण में वर्णित नाम, उज्ज्वल भविष्य और कोमल व्यक्तित्व के बनेंगे मालिक

baby name

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों का नाम बहुत ही खास और अलग रखना चाहते हैं। घर में नन्हे कदमों की आहट होती है, तो सभी का दिल खुशी से झूम उठता है और अलग-अलग तरह के नाम सजेस्ट किए जाने लगते हैं। सभी नाम के सजेशन के बीच हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए भगवान या धार्मिक ग्रंथो से जुड़ा हुआ कोई खास नाम ढूंढते हैं।

अगर आपके घर में भी बेटा या बेटी हुआ है और आप जगत पिता भोलेनाथ के नाम पर उनका नाम रखना चाहते हैं, तो शिव पुराण में वर्णित कुछ नाम बेहतरीन रहेंगे। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार नाम बताते हैं, जो आपके बच्चे के भविष्य के लिए अच्छे साबित होंगे।

शर्व

शिव पुराण का यह नाम बहुत ही खूबसूरत और यूनिक है। अगर आप अपनी बेटी को कोई नाम देना चाहते हैं, तो मां दुर्गा और पार्वती को समर्पित यह नाम बेस्ट रहेगा।

पुष्कर

अगर बेटे के लिए कोई खूबसूरत सा नाम तलाश रहे हैं, तो पुष्कर बहुत अच्छा लगेगा। स्वर्ग, सूर्य और आकाश को पुष्कर कहा जाता है। अगर आप अपने बच्चों को यह नाम देंगे तो वह इन तीनों चीजों की तरह ही दैव्यमान बना रहेगा।

मृदा

बेटी के लिए यह नाम बहुत ही खूबसूरत होने वाला है। इस नाम का अर्थ खुशी या फिर खुशियां बांटने वाली होता है। जब आप अपने बच्ची को ये खूबसूरत नाम देंगी, तो उसके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहेगी और वह दूसरों को भी खुशियां बांटेगी।

वाणीश

ये बहुत ही सुंदर और यूनिक नाम है, जो आपके बच्चे की पर्सनैलिटी को खूबसूरत बनाएगा। इस नाम का अर्थ वेद, सुंदर वाणी या फिर सरस्वती के स्वामी होता है। बच्चे पर इस नाम का असर उसकी सुंदर वाणी में दिखाई देगा।

विश्वम

शिवपुराण में वर्णित के नाम बहुत ही प्यारा है। इस नाम का अर्थ पूरे ब्रह्मांड में समाया हुआ होता है। अगर आप अपने बच्चों को आगे जाकर बुद्धिमान और बेहतरीन व्यक्तित्व का स्वामी बनाना चाहते हैं, तो यह नाम बिल्कुल बेस्ट है।

परिवृद्ध

ये एक बहुत ही खूबसूरत और यूनिक नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट होने वाला है। इस नाम का अर्थ पूरे ब्रह्मांड का स्वामी होता है। बच्चे को दिया गया ये नाम उसके बेहतर भविष्य के द्वार खोलेगा और उसका फ्यूचर उज्जवल होगा।

ईशा

ईशा नाम शिव पुराण में अंकित है और बेटी के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है। इस नाम का अर्थ ब्रह्मांड की स्वामी होता है। बेटी को दिया गया यह नाम उसे जीवन में हमेशा सफलता की और अग्रसर करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews