नन्ही सी गुड़िया को दें राधा रानी के खूबसूरत नाम, जीवन भर मिलेगा प्रेम और सम्मान

baby names

Baby Name: राधा रानी भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है और जो भक्त उनकी आराधना करते हैं उन पर कन्हैया की कृपा बरसती है। हर भक्त के मन में राधा रानी के प्रति अलग-अलग तरह का प्रेम है। जिस तरह से भगवान कृष्ण के अनेकों नाम है ठीक उसी तरह से राधा रानी को भी अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है।

आज राधा अष्टमी का विशेष अवसर है, इस दिन कृष्णा प्रिया, किशोरी जी का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर हम आपको बरसाने की महारानी राधा रानी के कुछ खास और खूबसूरत नाम बताते हैं, जिन पर आप अपनी बेटी का नामकरण कर सकते हैं।

केशवी

भगवान कृष्ण को केशव के नाम से भी बुलाया जाता है और राधा रानी कृष्ण प्रिया है इसलिए उन्हें केशवी नाम दिया गया है। इस नाम का अर्थ देवी राधा और सुंदर बालों वाली स्त्री होता है।

मनमयी

यह बेटी के लिए बहुत ही खूबसूरत और यूनिक नाम होगा। इस नाम का अर्थ मन को भाने वाली और सबको अच्छी लगने वाली होता है।

कामेसी

यह एक बहुत ही यूनिक नाम है जो बेटी पर काफी जचेगा। आप कुछ हटकर नाम तलाश रहे हैं तो यह बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ सुंदर और कोमल होता है।

जीवा

यह बेटी के लिए छोटा सा और बहुत ही सुंदर नाम है। इस नाम का अर्थ जीवन होता है। ये सुनने और बोलने में सुंदर लगेगा।

अमोहा

बेटी के लिए अगर कोई शानदार नाम तलाश रहे हैं तो यह बेस्ट साबित होने वाला है क्योंकि यह बहुत ही यूनिक नाम है। इस नाम का अर्थ भ्रम यानी मोह से मुक्त होता है।

वृत्तिका

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो एक तरह से मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों है। नाम सुनने में काफी मॉडर्न लगेगा लेकिन राधा रानी को इसी नाम से पुकारा जाता है इसलिए यह पारंपरिक भी हुआ।

रशिमा

ये काफी यूनिक सा नाम है। अगर आप कृष्ण प्रिया, राधा रानी के भक्त हैं तो बच्ची के लिए यह नाम चुन सकते हैं। यह देवी राधा का ही एक नाम है और उन्हें इससे पुकारा जाता है।

अभिष्टदा

अगर आप बच्ची के लिए कुछ बहुत ही यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो नन्ही परी को यह नाम दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ इच्छाओं को पूरा करने वाला होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews