Baby Name: नवरात्रि में घर आई नन्ही परी को दें देवी पार्वती से जुड़े नाम, चमक उठेगा भाग्य

Unique Baby Name

Baby Name: हर व्यक्ति के लिए अपने बच्चे दुनिया का सबसे कीमती तोहफा होते हैं। जब बच्चों का आगमन माता-पिता की दुनिया में होता है तो सब कुछ बदल जाता है। घर की हर चीज को बच्चों के हिसाब से किया जाने लगता है और सब कुछ उनके कंफर्ट लेवल के हिसाब से होता है।

बच्चे व्यक्ति के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं। बच्चों के आने के बाद घर की बुआ, मौसी, मामा को उनके लिए प्यार से नाम ढूंढने को भी कहा जाता है। फिलहाल नवरात्रि चल रही है और 9 दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजन अर्चन की जाती है। अगर नवरात्रि में आपके घर पर कन्या का आगमन हुआ है तो हम आपको जगत जननी मां पार्वती से जुड़े कुछ नाम और उनके अर्थ बताते हैं। आप अपनी बेटी का नामकरण इन नाम पर कर सकते हैं।

अद्रीनंदिनी

देवी पार्वती हिमालय की पुत्री है और उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है। पहाड़ की पुत्री इस नाम का अर्थ होता है। यह नाम बहुत प्यार है और आप अपनी बच्ची को यह नाम दे सकते हैं।

अकुला

यह भी देवी पार्वती से जुड़ा बहुत खूबसूरत नाम है। मां पार्वती को अकोला के नाम से भी पहचाना जाता है।

अक्षयिनी

अगर बेटी के लिए कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो यह नाम बहुत प्यारा है। यह देवी पार्वती से जुड़ा एक नाम है जो आपकी बच्ची में अच्छे गुना का विकास करेगा।

गौरा

यह बहुत ही सुंदर और प्यारा नाम है जो बच्चे को दिया जा सकता है। भगवान शिव स्वयं माता पार्वती को गौरा कहकर बुलाते थे। इस नाम का अर्थ बहुत सुंदर और गौर वर्ण वाली होता है।

एकपर्णा

यह बहुत सुंदर नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा। इसका अर्थ सुंदर और खूबसूरत होता है।

गिरिजा

माता पार्वती गिरिराज हिमालय की बेटी हैं। इसी वजह से उनका एक नाम गिरिजा भी है। यह बहुत खूबसूरत नाम है जो आप बेटी को दे सकते हैं।

किराती

यह सुंदर नाम है जो बच्ची के लिए परफेक्ट रहेगा। माता पार्वती को इस नाम से भी पहचाना जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews