बच्चे को दें 2 अक्षर के ये प्यारे नाम, देखें यूनिक और परफेक्ट नामों की लिस्ट

December Born Personality

Baby Name: नन्हे मेहमान के घर में आगमन के साथ सभी लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी मिल जाती है। दादी नानी जहां अपने पुराने नुस्खे से मां और बच्चों को स्वस्थ रखने के तरीके बताती हैं। तो वहीं मामा, मौसी, बुआ और बड़े भाई-बहनों को तोहफे के रूप में घर आए इस नन्हे मेहमान के लिए अच्छा सा नाम ढूंढने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

अगर आपके घर पर भी कोई छोटा सा मेहमान दस्तक दे चुका है और आप उसके लिए कोई बेहतरीन सा नाम तलाश रहे हैं, तो आपको कुछ सुंदर और यूनिक नाम की लिस्ट बताते हैं। इस लिस्ट से आइडिया लेकर आप बच्चे का नामकरण कर सकते हैं। यहां हम आपको दो अक्षर के छोटे नाम बता रहे हैं, जिनके अर्थ भी बहुत ही खूबसूरत है।

अनु

लड़की के लिए यह बहुत ही खूबसूरत और छोटा सा नाम है जो प्यारा लगेगा। इस नाम का अर्थ अनुभव होता है, जो बच्चों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा।

आयु

आयु एक छोटा और यूनिक सा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ उम्र होता है, जो आपकी लाडली को दीर्घायु बनाएगा।

अनी

अनी एक ऐसा नाम है, जिससे लड़के और लड़की दोनों को पुकारा जा सकता है। इस नाम का अर्थ शक्ति होता है, जो आपके बच्चे को जीवन भर मजबूत बना कर रखेगा।

इशा

ये बच्ची के लिए बहुत ही खूबसूरत और यूनिक नाम है। देवी को इशा कहा जाता है और नाम के मुताबिक ही आपकी बच्ची में देवीय गुण आएंगे।

आदि

बेटे के लिए यह बहुत ही शानदार और परफेक्ट नाम है। यह बोलने और सुनने में भी अच्छा लगता है और इसका अर्थ प्रारंभ यानी शुरुआत होता है।

अभि

बेटे के लिए यह एक सुंदर सा नाम है और दूसरों से यूनिक भी है। अगर आप कोई छोटा और प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इसका मतलब सभी को जोड़ने वाला होता है।

आद्या

बच्ची के लिए इससे बेहतर नाम दूसरा नहीं हो सकता दो अक्षर में यह नाम बहुत ही प्यारा है। इस नाम का अर्थ महान और शक्ति होता है, जो बच्ची को जीवन भर ऊर्जावान बनाए रखेगा।

अदा

अदा भी बेटी के लिए एक सुंदर नाम है। शैली या कला को भी अदा कहा जाता है, यह नाम बच्ची की सुंदरता को दर्शाएगा।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews