
Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेस्ट से बेस्ट नाम तलाशते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह यह चाहते हैं कि उनका बच्चा अपने जीवन में उन्नति प्राप्त करे और उसे हर जगह मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा मिले। हर व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करता है। यही कारण है कि नाम चुनते वक्त काफी सावधानी बरती जाती है।
अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और वह आपका प्यारा सा शहजादा है, तो जाहिर सी बात है आप उसके लिए कोई सुंदर नाम तलाश रहे होंगे। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सुंदर और अर्थवान नाम बताते हैं जो आपके बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे और उसे हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे।
धनंजय
यह एक बहुत ही प्यारा नाम है और इसका अर्थ धन को जीतने वाला होता है। ये नाम कभी भी आपके बच्चे के जीवन में धन की कमी नहीं होने देगा और उसे सुख समृद्धि प्रदान करेगा।
पार्थ
यह एक बहुत ही प्यारा नाम है और महाभारत में भगवान कृष्ण अर्जुन को इसी नाम से पुकारते थे। बेटे को देने के लिए यह बहुत ही सुंदर नाम है।
अयांश
अगर आप किसी यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो बेटे को यह नाम दिया जा सकता है। ये नाम आपके बच्चे की कीर्ति चारों ओर फैलाएगा और वह कुल का नाम रोशन करेगा।
सब्यसाची
यह बहुत ही यूनिक और प्यारा नाम है जो बच्चों को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भुजाओं से बलवान और धनुष चलाने वाला होता है। ये नाम आपके बच्चे को वीर और बलवान बनाएगा।
अनध
बच्चों के लिए यह बहुत ही खूबसूरत नाम है और अर्जुन को इस नाम से भी पुकारा जाता है। अगर आप यूनिक नाम तलाश रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है।
जिष्णु
यह बहुत ही हटकर नाम होगा जो आप बच्चों के लिए चुन सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा जीवन में हमेशा सफलता हासिल करें तो यह नाम बेहतर साबित होगा। इस नाम का अर्थ हमेशा जीतने वाला होता है।
बीभत्सु
अगर आप अपने बच्चों को कुछ बहुत ही हटकर नाम देना चाहते हैं, तो यह बेस्ट रहने वाला है क्योंकि आपने यह शायद ही पहले कभी सुना होगा। इस नाम का अर्थ हर परिस्थिति में निष्पक्ष रहने वाला होता है. जो एक अच्छा गुण है।
श्रीयांश
यह एक बहुत ही सुंदर नाम है जिसका चुनाव बेटे के लिए किया जा सकता है। माता लक्ष्मी की कृपा से पैदा होने वाली संतान को इस नाम से पुकारा जाता है। यह नाम आपके बच्चे के जीवन में सदैव मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बनाए रखेगा।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

