अपनी आंखों के तारे को दें ये यूनिक नाम, सफलता की रोशनी से जगमगाएगा जीवन

baby name

Baby Name: हर व्यक्ति अपने जीवन में उस क्षण का बेसब्री से इंतजार करता है, जब उसके जीवन में एक नन्हे मेहमान का आगमन होता है। माता-पिता बनना हर व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है, जिसे सभी अपने तरीके से सेलिब्रेट भी करते हैं। जब घर में बच्चे का आगमन होता है तो हर जगह उनसे जुड़ी हुई चीज दिखाई देती है।

घर में आए नन्हे मेहमान की आवभगत बड़े ही अच्छे से की जाती है। उससे जुड़ी हर चीज को खास बनाने की माता-पिता समेत पूरा परिवार कोशिश करता है। इनमें से एक चीज बच्चे का नाम भी होती है जो सभी बहुत ही खास रखना चाहते हैं। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप अपनी आंखों के इस तारे को कोई खूबसूरत नाम देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए ऐसे नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। जिनका मतलब भी तारा यानी की स्टार होता है। चलिए खूबसूरत से नाम और उनके अर्थ जानते हैं।

अनोश

आप बेटे के लिए कोई खूबसूरत सा नाम तलाश रहे हैं तो यह बहुत ही यूनिक नाम रहेगा। इस नाम का अर्थ खूबसूरत सी सुबह होता है और ये एक सितारे का नाम भी है।

अनूश

बेटे के लिए यह नाम काफी ट्रेंडी साबित होगा। यह नाम आपने अब तक शायद ही सुना होगा इसलिए बेटे के लिए यह चुना जा सकता है। चमकते हुए तारे को अनूश कहा जाता है।

काश्विन

बच्चे के लिए अगर आप बहुत ही यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है। इसका अर्थ खूबसूरत सा तारा होता है।

रेहान

यह बहुत ही प्यार और शानदार नाम है, जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ राजा और एक सितारा होता है। यह नाम आपके बच्चे के जीवन में हमेशा चमक बनाकर रखेगा।

वैशांत

बेटे के लिए यह नाम काफी खूबसूरत लगने वाला है। इस नाम का अर्थ शांत और चमकता हुआ सितारा होता हैं। नाम के अर्थ की तरह आपके बच्चे का स्वभाव शांत होगा और वह जीवन भर सफलता हासिल करेगा।

ध्रुव

बेटे के नामों में यह नाम काफी ज्यादा पॉपुलर है। अगर आप चर्चित नाम की तलाश कर रहे हैं तो बेटे को यह नाम दिया जा सकता है। इस नाम का आसमान में एक तारा भी है, जो ध्रुव तारा कहलाता है, ये सारे सितारों से ज्यादा चमकता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews