Maa Lakshmi: धन की देवी लक्ष्मी इन लोगों से करती हैं परहेज, जानिए कहीं आपके घर में तो नहीं…

Maa Lakshmi: धन की देवी लक्ष्मी किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन को हर तरह की सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति से भर देती हैं। कुछ चीजों से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं इसलिए इन कामों को करने से बचना चाहिए।
maa lakshmi

Maa Lakshmi: सभी चाहते है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का वास हो। धन की देवी लक्ष्मी किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन को हर तरह की सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति से भर देती हैं। क्यूंकि लक्ष्मी माता को धन की देवी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता का स्वभाव चंचल है और वह किसी भी स्थान पर अधिक समय तक नहीं रुकती हैं। जब देवी लक्ष्मी किसी व्यक्ति से नाराज होने लगती हैं तो ऐसी स्थिति में उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। कुछ चीजों से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं इसलिए इन कामों को करने से बचना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में जिनके बारे में माना जाता है कि देवी लक्ष्मी न तो उनसे प्रसन्न होती हैं और न ही उनकी बात सुनती हैं।

बात-बात पर गुस्सा करना

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों को बात-बात पर गुस्सा आता है। अभद्र भाषा का प्रयोग करते है। ऐसे स्थानों पर मां लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। कहा जाता है कि क्रोध करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जिस घर में नकारात्मकता होती है वहां देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिसके कारण ऐसे लोग जल्द ही गरीबी की स्थिति में पहुंचने लगते हैं।

आलसी वातावरण

जो लोग हमेशा आलसी रहते हैं उन पर देवी लक्ष्मी कभी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं। ऐसे घर में हमेशा दरिद्रता का वास रहता है और लक्ष्मी भी ऐसे घर में नहीं रुकती। ऐसे लोगों से देवी लक्ष्मी बेहद नाराज रहती हैं।

जहां साफ सफाई न हों

ऐसा माना जाता है कि जिस घर में लोग साफ-सफाई नहीं रखते। ऐसे लोगों के पास मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए घर में हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। क्यूंकि जो लोग साफ-सफाई नहीं रखते हैं उनके घर में देवी लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं, जिसके कारण ऐसे लोगों के घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है।

पंडित, बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान

शास्त्रों के मुताबिक, जिसके यहां ब्राह्मणों, बुजुर्गों, और धार्मिक किताबों का अपमान होता है वहां माँ देवी लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। इसके साथ जो लोग स्त्रियों का अपमान करते हैं, वे घर की लक्ष्मी के बारे में बुरा-भला कहते हैं। ऐसे घर में भी हमेशा दरिद्रता का वास रहता है और लक्ष्मी भी ऐसे घर में नहीं रुकती। जिसके कारण उनका अधिकांश जीवन गरीबी में व्यतीत होता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews