राहु के अशुभ प्रभावों से छुटकारा दिलाएगा गोमेद, होंगे चमत्कारिक लाभ

gemstones

Gemstone Astrology: हर व्यक्ति के जीवन में ग्रह नक्षत्र का गहरा प्रभाव पड़ता है। जन्म के समय बने ग्रह के संयोग के आधार पर व्यक्ति के बारे में कई चीज होती है लेकिन बढ़ते जीवन के साथों की दशा में आने वाला बदलाव भी सभी चीजों पर असर डालता है। ग्रहों की दशा के अनुरूप कुछ संयोग बनते है, जिनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ प्रभाव डालते हैं।

कुंडली में बन रही परिस्थितियों के आधार पर ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का उल्लेख किया गया है, जो जीवन में चल रहे उतार चढ़ाव में बैलेंस लाने का काम करते है। हर ग्रह का संबंध किसी न किसी रत्न से बताया गया है, कुंडली पर पड़ने वाले प्रभाव को अनुकूल बनाने का काम करते हैं।

गोमेद के चमत्कारी प्रभाव

कई बार जातक कुंडली में राहु और शनि दोष से परेशान रहते हैं। इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निदान के लिए गोमेद रत्न को काफी शुभ माना जाता है। यह काफी चमत्कारी माना जाता है लेकिन इसे धारण करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। गोमेद पहनने से राहु और शनि की महादशा के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलता है, लेकिन इसे ज्योतिष सलाह के बिना धारण नहीं करना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किन लोगों को गोमेद पहनना चाहिए और इस से क्या फायदे होते हैं।

कौन धारण करे गोमेद

जिन लोगों की राशि और लग्न मकर, कुंभ, वृषभ, तुला और मिथुन होते हैं, उन्हें गोमेद धारण करना चाहिए। ये उनके लिए शुभ फलदायक होता है। इसके अलावा जो लोग राजनीति, वकालत और न्याय क्षेत्र से जुड़े है, उनके लिए गोमेद धारण करना शुभ होता है। लेकिन व्यापारियों को इसे धारण नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिन जातकों की कुंडली में राहु उच्च स्थान पर बैठे हैं उन्हें गोमेद धारण करने से जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है और बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। इसी के साथ इन लोगों के लिए धन लाभ के योग भी निर्मित होते हैं। जिन जातकों की कुंडली के चौथे, पांचवें, सातवें और दसवें भाव में राहु विराजमान होता है उनके लिए ये रत्न मंगलकारी है।

कैसे धारण करें गोमेद

गोमेद रत्न को चांदी या फिर अष्टधातु से बनी हुई अंगूठी में पहना जा सकता है। इसे शनिवार के दिन धारण करना शुभ माना गया है। जब आप इसे धारण करेंगे तो उससे पहले इसे गंगाजल, दूध और शहर के मिश्रण में दबाकर रखें। अगली सुबह स्नान करने के बाद इसे अच्छी तरह से पोछ लें और राहु मंत्र का जप करते हुए कनिष्ठा उंगली में धारण कर लें।

गोमेद के फायदे

  • गोमेद धारण करने से वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर होती है और व्यक्ति सुखी जीवन जीता है। यह रिश्ते में मधुरता बढ़ाने का काम करता है
  • मान्यताओं के मुताबिक गोमेद धारण करने से कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्तियों को छुटकारा मिलता है। इससे अशुभ प्रभाव कम होते हैं जीवन में सुख शांति का आगमन होता है।
  • अगर शुभ कार्यों में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही है तो गोमेद धारण करते ही कामों में सफलता प्राप्त होने लगेगी। गोमेद का प्रभाव शत्रु को पराजित भी करता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews