नौकरी मिलने में आ रही बाधा, तो करें ये अचूक उपाय, मिलेगी सफलता

CBI Bank job

Naukri Pane Ke Upay : इन दिनों युवा अच्छी खासी पढ़ाई करने के बाद भी बेरोजगार बैठे हैं। डिग्री होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिल रही। जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। वहीं, सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण रोल होता है। इसमें नौकरी पाने के कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसको करने से इंसान जल्द ही नौकरी पा सकता है। इससे उसकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है, तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको नौकरी पाने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिल जाएगी।

job

यदि आप लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे हैं। आपके पास डिग्री और डिप्लोमा की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद आप इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाते हैं, तो इन उपायों को अपनाएं…

करें ये अचूक उपाय

  • सोमवार के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। आप साबूत का चावल भी बाबा भोलेनाथ को अर्पित कर सकते हैं, जिससे वो जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा, पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ कर 11 बेलपत्र चढ़ाएं।
  • शनिवार के दिन भगवान शनि की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान आपको शनि मंत्रों का 108 बार जाप करना है। इस बात का खास ख्याल रखिए कि शनि महाराज को चढ़ाए गए भोग का सेवन आपको घर के बाहर ही खाना है। इसके बाद पूरे शरीर पर पानी छिड़कर ही घर के अंदर प्रवेश करें।
  • इंटरव्यू में जाने से पहले घर से कुछ मीठा खाकर निकले। जैसे आप दही और चीनी या फिर गुड़ खाकर निकल सकते हैं। साथ ही बड़ों का आर्शिवाद भी लें। इसके अलावा, आप गाय को गुड और चना खिला सकते हैं, जिससे जल्द ही नौकरी मिल जाएगी।
  • रविवार को सुबह उठकर सूर्य देव की आराधना करें। इस अचूक उपाय को करने से आपको जल्द ही नौकरी मिल सकती है। इस दौरान आपको विधिपूर्वक पूजा भी करना होगा।
  • रोज सुबह उठकर पक्षियों को दाना खिलाए। ऐसा करने से आपको जल्द ही नौकरी मिल जाएगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews