पाना चाहते हैं धन-दौलत और सुख-समृद्धि, गुड़हल के ये उपाय हैं बहुत कारगर

Hibiscus: पूजन पाठ के फूलों का उपयोग विशेष तौर पर किया जाता है। अलग अलग देवी देवताओं को अलग अलग फूल अर्पित किए जाते हैं। आज गुड़हल के फूल के उपाय जान लेते हैं।
Astro Tips

हिंदू धर्म में ज्योतिष को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। हमारे दैनिक जीवन के जितने भी काम है वह सभी कहीं ना कहीं ज्योतिष पर आधारित होता है। जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की की प्राप्ति करने के लिए हर व्यक्ति को ज्योतिष के नियमों का ध्यान रखते और उपायों को अपनाते देखा जाता है।

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि को चाहत जरूर रखता है। इसमें मेहनत के अलावा ज्योतिष उपायों का बहुत बड़ा योगदान होता है। पूजन पाठ भी व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम करती है। जब हम किसी भी देवी देवता की पूजन करते हैं फूलों का इस्तेमाल।जरूर किया जाता है। अलग अलग देवी देवताओं को अलग अलग फूल चढ़ाने की भी परंपरा है। आज हम आपको गुड़हल के फूल के उपाय बताते हैं।

गुड़हल के फूल के उपाय (Remedies Of Hibiscus)

गुड़हल एक ऐसा फूल है जिसे ज्योतिष में विशेष महत्व दिया गया है। ये माता काली के प्रिय पुष्पों में से एक है। इसे अर्पित करने से माता प्रसन्न होती हैं। ये फूल नकारात्मक ऊर्जा से हमारी रक्षा करने का काम करता है। धन, दौलत,करियर और नौकरी में भी ये शुभ परिणाम देता है।

नकारात्मक ऊर्जा के लिए

गुड़हल का फूल जीवन से नकारात्मकता को दूर करता है। आधा खिला हुआ गुड़हल अगर माता काली को अर्पित किया जाए तो वो प्रसन्न होती है। जिस व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है उसे ये फूल प्रसाद के तौर पर खिला देना चाहिए।

कार्य की सिद्धि के लिए

अगर आपके काम में सफलता नहीं मिल रही है। कोशिश करने के बाद भी अगर आपके काम सफल नहीं होते हैं, तो गुड़हल के फूल की माला बनाकर आपको देवी काली को अर्पित करनी होगी। इससे जितनी भी बाधाएं हैं वो दूर हो जाएगी।

धन समृद्धि के लिए

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उसके लिए गुड़हल के फूल के साथ मिश्री का भोग लगाएं। ये फूल तिजोरी या अपने धन के स्थान पर रखें। ऐसा करने से धन की स्थिति में सुधार आता है।

नौकरी और कारोबार

कुंडली में सूर्य की स्थिति अगर मजबूत ना हो तो करियर और कारोबार में दिक्कत आती है। आपको एक तांबे का लौटा लेना होगा। इसमें कुमकुम और गुड़हल का फूल डालें और सूर्य देवता को अर्पित करें। इससे सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। सूर्य अगर मजबूत होता है तो व्यक्ति को करियर और कारोबार में सफलता मिलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews