नवरात्रि में माता को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो घर को इस तरीके से करें साफ, खुशियों से भर जाएगी झोली

नवरात्रि में माता को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो घर को इस तरीके से करें साफ, खुशियों से भर जाएगी झोली

धर्म, डेस्क रिपोर्ट | कुछ दिनों में नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है। जिसे लेकर पूरे देश भर में तैयारियां शुरू की जा चुकी है। बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, नए-नए कपड़े खरीदते हैं, भगवान की नई प्रतिमा अपने घर में स्थापित करते हैं। ताकि उनके घर में मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे। जिससे उनके घर में खुशियां बनी रहे। तो चलिए आपके घर में पूजा वाले स्थान को सावधानी से साफ सफाई करने के कुछ आसान तरीके बताते हैं। जिससे देवी मां को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – सीएम शिवराज के निर्देश, विकास कार्य में गुणवत्ता और जनता की संतुष्टि के स्तर का रखा जाए विशेष ध्यान

मंदिर को करें खाली

अगर आपके घर में लकड़ी की मंदिर है तो इसे सब साफ करने के लिए मंदिर को पहले खाली करें। सबसे पहले साफ और सूखे कपड़े से मंदिर को पोंछ लें। जिससे मंदिर में लगे जाले, अगरबत्ती के राख, फूल, पत्ती, पानी इत्यादि अच्छे से साफ हो सके और आप का मंदिर वापस चमकदार दिखे। केवल इतना ही नहीं, आप मंदिर को हर 15 दिन में खाली करके इस आसान तरीके का उपयोग करके साफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Indore: 1 साल पहले आरोपितों ने की थी 45 लाख की ठगी, अब दीवारों चिपका रहे पोस्टर

भगवान को पहनाएं नए वस्त्र

मंदिर को साफ करने से पहले भगवान की सभी मूर्तियों को बाहर निकाल कर किसी साफ स्थान पर रखें। उनके सारे कपड़े को उतार कर साफ पानी में धो लें या फिर बाजार से भगवान के छोटे-छोटे नए वस्त्र भी खरीद कर उन्हें पहना सकते हैं। जिससे उनका रूप एकदम नया जैसा दिखेगा।

यह भी पढ़ें – नीमच : पक्षकार और वकील के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ा, वकीलों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

बेकिंग सोडा

आप मंदिर को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि मंदिर में अक्सर पूजा करते वक्त अगरबत्ती, गुलाल, चंदन, फूल, पानी गिर जाने से वहां दाग लग जाते हैं। जो कि देखने में बहुत ही बेकार लगता है। जिसे साफ करने के लिए आप दो कप पानी में एक चम्मच सोडा मिलाकर इसका छिड़काव कर दें और 5 मिनट बाद साफ कपड़े से वहां रगड़ कर साफ कर दें। जिससे वह दाग आसानी से मिट जाएंगे।

यह भी पढ़ें – JoSAA Counselling 2022 : घोषित किया जोसा काउंसलिंग 2022 राउंड-1 सीट अलॉटमेंट के परिणाम, ऐसे करें चेक

ऑलिव ऑयल

इसके अलावा अब बालों में लगाने वाले ऑलिव ऑयल को भी साफ सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल एक कप और ऑलिव ऑयल में तीन चम्मच नी नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार करना है। जिसके बाद इसे मंदिर के कोने कोने में छिड़क दें। साथ ही इसे साफ कपड़े से रगड़ कर पोंछ दें क्योंकि ज्यादा देर तक पानी रहने से लकड़ी के खराब होने के ज्यादा चांसेस रहते हैं और हां, अगर आप मंदिर साफ करने के लिए कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल करते हैं तो वह और अधिक अच्छा रहेगा क्योंकि इससे आपके हाथ में कटनी का खतरा भी नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें – Fun Theory : आखिर ऐसा क्या हुआ कि एस्केलेटर छोड़ सीढ़ी चढ़ने लगे लोग

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews