मांगलिक दोष दूर करने के लिए कारगर है Lal Kitab के ये 7 अचूक उपाय, जल्द मिलेगा फायदा

Lal Kitab remedies for Rahu

Lal Kitab Upay : ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब को काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। ये किताब व्यक्ति के जीवन की हर परेशानियों को दूर करने के लिए कारगर मानी गई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं हर किसी की जिंदगी में कोई ना कोई समस्या होती ही है। कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसका जीवन बिना परेशानियों के निकल रहा हो लेकिन कुछ लोगों के जीवन में इतनी परेशानियां होती हैं कि वह कितनी भी मेहनत कर ले कितना भी सम्मान दे दें।

लेकिन उसके उसके बदले कुछ हासिल नहीं होता। इससे छुटकारा पाने के लिए फिर कई तरह के उपाय लोगों द्वारा किए जाते हैं। लेकिन फिर भी कोई समाधान उन्हें नहीं मिल पाता लेकिन आज हम आपको जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो मात्र 24 घंटे के अंदर आपको असर दिखाना शुरू कर देंगे।

जी हां लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय बताए गए है जिन्हें कुछ उपाय कर धन हानि, करियर में तरक्‍की न होने, बीमारी, कामों में आ रही रुकावटों आदि समस्‍याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इतना ही नहीं इस किताब में कई दोषों के निवारण करने का भी उपाय बताया गया है जिसके कर के आपको फायदा दखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में –

ये है Lal Kitab के 7 अचूक उपाय

अगर कुंडली में मंगल दोष का निवारण ग्रहों के मेल से नहीं होता है तो व्रत और अनुष्ठान द्वारा इसका उपचार किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे?

  • मांगलिक व्यक्ति को मंगवार के दिन व्रत रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से उस व्यक्ति को काफी ज्यादा फायदा मिलता है। इतना ही नहीं उसे हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। लेकिन एक बात याद रखना है मंगलवार के व्रत में नमक नहीं खाना है।
  • मंगला गौरी और वट सावित्री का व्रत सौभाग्य प्रदान करने करता है। अगर किसी लड़की की कुंडली में मंगल दोष है और उसका विवाह नहीं हो रहा है तो वह इस दोष से छुटकारा पाने के लिए मंगला गौरी और वट सावित्री का व्रत रख सकती है। इस व्रत का अनुष्ठान करना लाभदायी होता है।
  • जिस कन्या की कुंडली में मंगल दोष होता है वह अगर विवाह से पूर्व गुप्त रूप से घट से या फिर पीपल के पेड़ से शादी करें ततो उसका मंगल दोष दूर हो जाता है और शादी में भी कोई विलंभ नहीं आता है।
  • ज्योतिषों की माने तो मांगलिक दोष वाले व्यक्ति या लड़की प्राण प्रतिष्ठित के साथ विष्णु प्रतिमा से विवाह करे तो भी इस दोष का परिहार हो जाता है।
  • मंगलवार के दिन व्रत रखकर सिंदूर से हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से मंगली दोष दूर होगा है और जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
  • कहा जाता है कि 28 साल की उम्र के बाद विवाह करते हैं तो इस उम्र के बाद इस दोष का असर कम हो जाता है।
  • इसके अलावा अगर महामृत्युजय मंत्र का जाप किया जाए तो भी इस दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। इस मंत्र से मंगल ग्रह की शांति करने से भी वैवाहिक जीवन में मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews