राधा रानी के प्यारे नामों पर करें बच्ची का नामकरण, खुशियों से भर जाएगा नन्ही परी का जीवन

हर माता-पिता अपने बच्चों को यूनिक और बेस्ट नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्ही परी आई है और आप उसे कुछ नाम देना चाहते हैं तो राधा रानी से जुड़े नाम चुन सकते हैं।
Baby Name

हर माता पिता अपनी संतान को लेकर काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव होते हैं। अपने बच्चों का ख्याल वह किसी कीमती चीज से भी ज्यादा रखते हैं। पैरंट्स बनने के बाद बच्चों की हर छोटी बड़ी चीज का बहुत ध्यान रखा जाता है। माता-पिता के साथ पूरा परिवार उनकी आवभगत में लग जाता है।

अपने बच्चों को हर माता-पिता यूनिक और अर्थपूर्ण नाम देना चाहते हैं। हालांकि, आजकल अलग-अलग तरह से नाम रखने का है। माता-पिता अपने नाम को मिलाकर बच्चों को नाम देने लगे है। हालांकि, इन ट्रेंड्स के बीच आज भी लोग यह चाहते हैं कि वो अपने बच्चों को ऐसे नाम दें जिनका उनके जीवन पर सकारात्मक असर पड़े।

राधा रानी पर नाम (Baby Name)

जब बच्चों का नामकरण करने की बारी आती है तो अक्सर लोगों का ध्यान धार्मिक नाम पर जाता है। बेटियों को लोग देवी का नाम देना चाहते हैं और बेटों को अक्सर भगवान कृष्ण का नाम दिया जाता है। अगर आपके घर में नन्ही परी आई है तो चलिए आज हम आपको राधा रानी से जुड़े कुछ नाम बताते हैं।

कनुप्रिया

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ कृष्ण की प्रिय होता है।

श्रीदा

ये बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। जो लोग यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं उनके लिए सही है। इस नाम का अर्थ सुंदरता होता है।

कृधानी

अगर बच्ची को कुछ अलग नाम देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बेस्ट है। इस नाम का अर्थ भगवान कृष्ण को समर्पित होता है।

शमली

ये सुंदर सा नाम बेटी के नामकरण के लिए चुना जा सकता है। यह राधा रानी के अनेक नाम में से एक है।

वृत्तिका

यह भी एक सुंदर सा नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। इसका अर्थ विचार, प्रतिबिंब और सफलता होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews