सोमवती अमावस्या पर संकुआ धाम पर उमड़ा जन सैलाब

सोमवती अमावस्या पर संकुआ धाम पर उमड़ा जन सैलाब

सेवढ़ा, राहुल ठाकुर। हिन्दू सनातन धर्म मे 68 तीर्थों का भानिज कहे जाने वाले व ब्रह्मा जी के चार मानस पुत्र सनक सनंदन सनातन सनत कुमार की तपोभूमि संकुआ धाम पर सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखने की मिला जहां पर दूरदराज क्षेत्रों से पधारे संकुआ धाम पर श्रद्धालुओ ने पर्व स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

ये भी देखिये- कोरोना संकट, नवरात्रि में श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे  मां पीतांबरा और शारदा के दर्शन 

कोरोना काल में अब तक के पर्वों में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार को देखने को मिली। सुवह चार बजे से संकुआ धाम पर श्रद्धालुओं का दूरदराज क्षेत्रों से आना प्रारम्भ हो गया। वहीं हर वर्ष की भांति नगर परिषद सेवढा के द्वारा की जाने वाले व्यवस्थाएं इस बार नजर नहीं आई। इस दौरान सेवढा पुलिस द्वारा संकुआ धाम के घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई और गोताखोरों की उपस्थिति भी घाटों रही। सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का आना प्रारम्भ हो गया था और लगातार जन सैलाब में बढ़ोतरी होती नजर आती रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews