Hindi News

बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं बेहतरीन और अर्थपूर्ण नाम, बहुत काम की है ये लिस्ट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
कपल के जीवन में जब नन्हे मेहमान का आगमन होता है, तो उनके ऊपर कई सारी जिम्मेदारी आ जाती है। इन सभी में एक जिम्मेदारी बेहतरीन नाम ढूंढना भी होती है। चलिए आज हम आपको कुछ प्यारे नाम बताते हैं।
बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं बेहतरीन और अर्थपूर्ण नाम, बहुत काम की है ये लिस्ट

हिंदू धर्म में कई तरह के पूजन, पाठ, व्रत, अनुष्ठान, नियम, कायदे और रस्में होती हैं। अलग-अलग समय पर इन रस्मों और रीति रिवाज को निभाया जाता है। इन सभी का अपना महत्व है जिसकी वजह से इन्हें सदियों से माना जाता रहा है।

हिंदू धर्म में किए जाने वाले संस्कारों की बात करें तो कुल 16 संस्कार होते हैं। इनमें से एक नामकरण संस्कार भी है जो बच्चे के जन्म के बाद किया जाता है। नामकरण संस्कार ग्रहों की स्थिति जन्मतिथि और समय के आधार पर शुभ शब्द अक्षर निकाला जाता है जिस पर बच्चों के नाम रखे जाते हैं। आजकल मॉडर्न होते जमाने में माता-पिता के नाम को मिलाकर या फिर जो नाम हमें पसंद होता है उन पर भी नामकरण किया जाने लगा है।

बेटे के नाम (Baby Name)

अगर आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है तो हर तरफ खुशियां छाई हुई होगी। सभी नन्हे मेहमान को खिलाने और उसका ख्याल करने में लगे हुए होंगे। इसी बीच कोई ना कोई अच्छा नाम भी ढूंढा जा रहा होगा। चलिए आज हम आपके बच्चों के कुछ बेहतरीन नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

अनीश

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अद्वितीय और उच्चतम होता है।

अभीक

यह प्यारा सा नाम बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। जो व्यक्ति किसी चीज से नहीं डरता और बहुत अधिक प्यार करता है उसे यही कहा जाता है।

सक्षम

यह भी एक प्यारा नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। जो समर्थ है और हर चीज को कर सकता है उसे यही कहा जाता है।

आकर्ष

यह प्यारा नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ सुंदर और मनमोहक होता है।

निशांक

यह खूबसूरत नाम बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ निडर और भरोसेमंद होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews