गुरुवार के चमत्कारी उपाय, दूर होगी दाम्पत्य कलह, रिश्ते में लौटेगा प्यार

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन किए गए शुभ कार्य व उपाय शीघ्र फलदायी होते हैं. अगर आप जीवन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और मनचाही सफलता चाहते हैं, तो गुरुवार के कुछ खास उपाय (Guruwar Upay) आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं.
Guruwar Upay

गुरुवार का दिन (Guruwar Upay) भगवान विष्णु की पूजा पाठ के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन लोग भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखते हैं. पीले वस्त्र धारण करते है और भगवान श्री हरी को पीले फूल व चने की दाल अर्पित करते हैं.

ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का ध्यान करने और पूजा पाठ करने से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं, और भगवान विष्णु भक्तों पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं. इसके अलावा ऐसे कुछ तमाम उपाय भी हैं, जिन्हें गुरुवार के दिन करना शुभ माना जाता है, चलिए जानते हैं कि वे उपाय कौन कौन से हैं.

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए (Guruwar Upay)

गुरूवार के दिन अगर आप भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने का विचार कर रहे हैं, तो पूजा में पीले वस्त्र पहनना न भूलें, इसके अलावा भगवान विष्णु जी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने ही चुटकी भर हल्दी भी अर्पित करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रश्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं.

आर्थिक स्थिति मज़बूत बनाने के लिए

गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान माँ लक्ष्मी की पूजा भी करें, पूजा में उन्हें हल्दी और चने की दाल ज़रूरत करें, आप इन दोनों चीज़ों का दान ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को भी कर सकते हैं. इस उपाय को लेकर ऐसा कहा गया है कि इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है.

वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली पाने के लिए

अगर आपका अपने पति या पत्नी के साथ रिश्ता अच्छा नहीं है, बात बात पर झगड़े होते हैं, वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली का कोई नामो निशान नहीं है, तो ऐसे में गुरुवार के दिन आपको अपने पार्टनर के साथ मिलकर भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए और हल्दी की गाँठ भी ज़रूर करनी चाहिए.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews