कहीं आपके नाम में भी तो नहीं आते ये दो अक्षर? ऐसा रहता है भविष्य और करियर

Name Astrology

Name Astrology : नाम और नाम का पहला अक्षर हर इंसान के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इससे ही व्यक्ति की पहचान होती है। जन्म के वक्त व्यक्ति का नाम उसकी कुंडली को देख कर ही रखा जाता है। ताकि उसे जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या देखना ना पड़े लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों के जीवन में काफी ज्यादा परेशानियां बनी रहती है। जिसको खत्म करने के लिए वह सब कुछ करने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन उन्हें कोई फायदा देखने को नहीं मिलता। ऐसे में वह ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ज्योतिष द्वारा नाम के पहले अक्षर से जीवन की हर परेशानी के बारे में बता दिया जाता है। ज्योतिषों के पास उसे खत्म करने का हल भी होता है।

ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर का काफी ज्यादा महत्व माना जाता है। वैसे तो वैदिक ज्योतिष और ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें जातकों के जीवन के बारे में हर राज खोल दिए जाते हैं। वहीं नाम ज्योतिष में भी नाम के पहले अक्षर से ही जातक के जीवन से जुड़ी हर बात जैसे उनका स्वभाव, करियर, लव लाइफ, अफेयर, पर्सनालिटी आदि के बारे में सब कुछ बता दिया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे अक्षर के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुछ व्यक्ति के नाम में दो बार आता है। अगर आपके भी नाम में वो अक्षर दो बार आता है तो फिर आपका जीवन सुखमय और अच्छा व्यतीत होता है। चलिए जानते हैं उस अक्षर के बारे में –

Name Astrology : ये है वो अक्षर

A अक्षर

अगर आपके नाम में भी A अक्षर दो बार आता है तो आप बेहद ही लकी किस्म के इंसानों में से एक है। कहा जाता है कि जिन भी जातकों के नाम में ए अक्षर दो बार आता है उनका स्वाभाव हंसमुख और चंचल होता है। वह आकर्षित व्यक्तित्व वाले होते हैं। जल्द ही लोग उनकी ओर खींचें चले आते हैं। इतना ही नहीं ये बेहद सुंदर और गुणी भी होते हैं। हालांकि कई बार इनकी सुंदरता और अच्छे गुण इनके लिए नुकसानदायक भी बन जाते हैं लेकिन ये किसी भी परिस्थिति से डरते नहीं हैं उसका डट कर सामना करते हैं।

इनके जीवन में काफी ज्यादा मुश्किलें होती हैं। लेकिन ये हर मुश्किल का सामना करना जानते हैं। कड़ी मेहनत कर के ये लोग अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। एक उम्र के बाद इन्हें किसी भी चीज की कोई समस्या नहीं देखनी पड़ती है। इनके पास धन की भी कोई कमी नहीं होती है। ये लोग बिजनेस में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। नौकरी की बात करें तो अगर ये लोग नौकरी करते हैं तो उसमें भी अच्छा नाम हासिल करते हैं।

प्यार के मामले में भी इस अक्षर वाले लोग लकी साबित होते हैं। ये जिनसे भी प्यार करते हैं वो उन्हें हासिल हो जाता है लेकिन उसके लिए भी इन्हें कड़ी मेहनत करनी होती है। बिना मेहनत के इन्हें जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करना मुश्किल हो जाता है। ये अक्षर लोगों के लिए लकी माना जाता है। जिसके भी नाम में ये अक्षर होता है उस व्यक्ति को जीवन में आलीशान जीवन जीने के सुख मिलते हैं। समाज में भी उनका वर्चस्व काफी ज्यादा होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews