हर वक्त पैसों के पीछे भागते हैं इस नामाक्षर के लोग, पार्टनर के लिए सब कुछ लुटाने को रहते हैं तैयार

किसी भी व्यक्ति का केवल स्वभाव ही नहीं बल्कि नाम भी उसके अंदर छुपे हुए गुणों के बारे में जानकारी देता है। चलिए आज हम आपको नेम साइकोलॉजी के जरिए कुछ लोगों के बारे में बताते हैं।
Name Psychology

किसी भी व्यक्ति के नाम से लोग उसे पहचानते हैं। उसके जितने भी काम होते हैं वह सब नाम से ही पूरे होते हैं। बचपन में स्कूल में एडमिशन मिलने से लेकर जॉब या फिर कारोबार हर जगह व्यक्ति का नाम सबसे पहले काम आता है। जब दो लोग किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे होते हैं। तब भी वह सबसे पहले नाम का ही इस्तेमाल करते हैं।

नाम को हम सब केवल व्यक्ति की पहचान के तौर पर जानते हैं। लेकिन अगर नेम साइकोलॉजी के जरिए देखा जाए तो किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। यह बात थोड़ी हैरान करने वाली जरूर है कि नाम से हम कैसे किसी को जान सकते हैं। लेकिन पहले अक्षर में व्यक्ति के अंदर छुपे हुए गुणों का जिक्र मिलता है। चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।

SH नाम वाले लोग (Name Psychology)

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका नाम इस अक्षर से शुरू होता है। बहुत अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के होते हैं और अपनी छवि से पल भर में किसी को भी दीवाना बना लेते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल कमाल की होती है। अपनी बातों से यह किसी का भी दिल जीतने में माहिर होते हैं।

पैसा कमाने की चाहत

इस नाम अक्षर के लोगों में पैसा कमाने की चाहत बहुत ज्यादा होती है। यह हर समय यह सोचते रहते हैं कि किस तरह से यह धन हासिल कर सकते हैं। यह धन को अपने जीवन में सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। हालांकि, इसके लिए यह कभी गलत तरीके नहीं अपनाते हैं।

कमाल के लीडर

इस नाम अक्षर के लोग नेतृत्व करने में माहिर होते हैं। उनकी लीडरशिप क्वालिटी कमल की होती है और यह बहुत अच्छे नेता बनते हैं। यह स्वभाव से साहसी और आत्मनिर्भर होते हैं और इन्हें खुद पर भरपूर भरोसा होता है।

पार्टनर से ईमानदार

यह लोग अपने पार्टनर के प्रति काफी ईमानदार होते हैं। रिश्ता यह बखूबी के साथ निभाना जानते हैं। पार्टनर के लिए इन्हें जो करना पड़ता है यह कर देते हैं। केवल प्रेम ही नहीं बल्कि दोस्ती और परिवार के प्रति भी यह बहुत ईमानदार होते हैं। जीवन के हर रिश्ते को महत्व किस तरह से देना है यह इन्हें बहुत अच्छे से आता है।

स्वभाव से कठोर

इस नाम अक्षर के लोग वैसे तो बहुत अच्छे होते हैं लेकिन उनकी एक कमी यह होती है कि यह स्वभाव से कठोर पड़ जाते हैं। कभी-कभी अपने कड़क स्वभाव की वजह से यह जाने अनजाने में सामने वाले को ठेस पहुंचा देते हैं। इन्हें पता भी नहीं चलता कि उनकी बातों से सामने वाले को तकलीफ हुई है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews