Hindi News

बहुत रहस्यमय होता है इन 3 तारीखों में जन्में लोगों का स्वभाव, ये दिल में छुपाकर रखते हैं बातें

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव और भविष्य की जानकारी देता है। चलिए हम आपको उसे मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जिन पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है।
बहुत रहस्यमय होता है इन 3 तारीखों में जन्में लोगों का स्वभाव, ये दिल में छुपाकर रखते हैं बातें

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। इन सभी में गणना करने का अपना तरीका है जो व्यक्ति के जीवन और भविष्य की जानकारी देता है। अंक ज्योतिष भी एक ऐसी ही विद्या है जो व्यक्ति की जन्म तिथि के जरिए उसके स्वभाव से लेकर भविष्य सभी के बारे में जानकारी देती है।

अगर व्यक्ति स्वयं या फिर किसी दूसरे के बारे में कुछ जानना चाहता है तो अंकों के जरिए सब कुछ पता कर सकता है। आज हम आपको उस मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जिनसे थोड़ा संभल कर रहना चाहिए। दरअसल ये लोग सामने से तो बहुत अच्छे बनते हैं लेकिन पीठ पीछे बुराई करते हैं।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक सात कहलाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इन लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

रहस्यमय होता है स्वभाव

मूलांक 7 के लोगों का स्वभाव बहुत रहस्यमय होता है। इनके मन में जो बातें होती है यह कभी भी किसी से शेयर नहीं करते। यह हमेशा बातों को अपने दिल में दबा कर रखते हैं। इनकी असली सोच को समझना बहुत मुश्किल है।

अलग अलग होता है स्वभाव

इस मूलांक के लोगों का व्यवहार दोहरा होता है। यह सामने तो मुस्कुरा कर मिलते हैं लेकिन पीछे अलग तरीके से बातें करते हैं। अगर यह आपके सामने रहेंगे तो आपसे बिल्कुल हितेषी की तरह बातें करेंगे और आपके जाते ही दूसरों से बुराइयां करने लगेंगे। हालांकि इस मूलांक के हर व्यक्ति का स्वभाव ऐसा नहीं होता। लेकिन इस वजह से कोई इन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर पाता।

आलोचना करने में माहिर

इस मूलांक के लोग व्यक्ति की सामने से तारीफ करते हैं लेकिन बाद में बुराई करने लगते हैं। यह अपनी पसंद ना पसंद सीधे नहीं बताते बल्कि पीछे से बोलते हैं। उनके व्यवहार में पारदर्शिता कम देखने को मिलती है।

इन पर भरोसा करना मुश्किल

इनका स्वभाव बहुत रहस्यमय होता है और बार-बार बदलता है जिस वजह से रिश्ते में गलतफहमी आती है। यह लोग बातों को छुपाते हैं इसलिए इन पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। इन पर भरोसा करना जोखिम भरा काम हो सकता है।

छुपाते हैं दिल की बातें

इस मूलांक लोग भावनाओं को उजागर नहीं करते बल्कि उन्हें अपने दिल में छुपा कर रखते हैं। मन में क्या चल रहा है यह खुलकर व्यक्त नहीं करते। उनके मन में विचारों की उधेड़बुन चलती रहती है लेकिन यह सामने से बिल्कुल शांत नजर आते हैं। इनकी इस आदत की वजह से सही होने के बाद भी लोग ने गलत समझ लेते हैं। दरअसल अगर यह बोल नहीं पाते हैं तो सामने वाले से दूरी बना लेते हैं। इस आदत की वजह से सामने वाले का विश्वास टूटने लगता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews