Hindi News

चार्मिंग पर्सनैलिटी के मालिक होते हैं इस मूलांक के लोग, शुक्र इन्हें बनाता है मालामाल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक उसके व्यक्तित्व और भविष्य की जानकारी देता है। हम आपको आज ऐसे मूलांक लोगों के बारे में बताते हैं जिनकी पर्सनैलिटी बहुत चार्मिंग होती है।
चार्मिंग पर्सनैलिटी के मालिक होते हैं इस मूलांक के लोग, शुक्र इन्हें बनाता है मालामाल

हर व्यक्ति का मूलांक उसके व्यक्तित्व को दर्शाने का काम करता है। मूलांक एक ऐसी चीज है जो व्यक्ति की जन्म तिथि से प्राप्त होती है और इसका ग्रहों से बहुत गहरा संबंध बताया गया है। यह मूलांक जिस ग्रह से जुड़े होते हैं व्यक्ति के अंदर वैसे ही गुण उत्पन्न होते हैं और उसका जीवन भी उसी तरह से चलता है।

शुक्र एक ऐसा ग्रह है जिसे लग्जरी, वैभव, ऐश्वर्य, धन, विलासिता और वैवाहिक सुख का कारक माना गया है। अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। इन लोगों का जीवन हमेशा सुख समृद्धि, धन, ऐश्वर्य से भरा होता है। इन पर शुक्र की विशेष कृपा होती है।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। यह शुक्र का अंक है जो इन लोगों को वफादार और केयरिंग बनाता है। अपने जीवन में कभी भी भौतिक सुखों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

ये बनते हैं अट्रैक्शन का केंद्र

इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। यह जहां जाते हैं वहां सेंटर आफ अट्रैक्शन बने रहते हैं। दरअसल इन ए लग्जरी जिंदगी जीने का शौक होता है और यह अच्छी-अच्छी चीज खरीदना पसंद करते हैं। यह अपने आप को बहुत मेंटेन रखते हैं। इनकी आदत की वजह से यह भीड़ में सबसे अलग दिखाई देते हैं। यह कला प्रेमी होते हैं और अलग-अलग चीज सीखना इन्हें बहुत अच्छा लगता है।

हर स्थिति में रहते हैं खुश

इस मूलांक के लोगों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि हर तरह की स्थिति में खुश रहना जानते हैं। यह थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। जीवन में भौतिक सुखों की अच्छी तरह से प्राप्ति करते हैं। हर परिस्थिति में इनका मन बहुत प्रसन्न रहता है। यह व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद करते हैं। यह शांत और उदार स्वभाव के होते हैं और बहुत जल्दी दोस्त बना लेते हैं। पैसा खर्च करने में ये कभी पीछे नहीं हटते हैं।

हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। मॉडलिंग, मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग, फिल्म लाइन यह किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। दरअसल शुक्र की कृपा से ये जिस काम में हाथ डालते हैं वहां सफलता हासिल करते हैं।

कौन सा अंक है शुभ

मूलांक 6 के लोगों के किस अंग के लोगों के साथ सबसे ज्यादा बनती है अगर यह देखा जाए तो उनकी 1, 3, 4, 5 और 8 अंक के लोगों से बहुत अच्छी बनती है। अंक 2 और 9 से उनकी बिल्कुल भी नहीं बनती।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews