गणेश चतुर्थी पर बप्पा को चढ़ाएं ये 5 चीजें, मिलेगा लाभ, घर में आएगी खुशहाली, पूरी होगी हर मनोकामना

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को चढ़ाएं ये 5 चीजें, मिलेगा लाभ, घर में आएगी खुशहाली, पूरी होगी हर मनोकामना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) बहुत महत्वपूर्ण होता है। ग्रंथों के मुताबिक भगवान गणेश प्रथम पूज्य देवता माने जाते हैं। प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष पर गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। पूरे देश में 10 दिनों तक गणपती की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान गणेश का जन्म हूस था। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन दिनों के बीच कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिसे बप्पा पर चढ़ाने से बहुत लाभ मिलता है। साथ घर में खुशहाली बरकरार रहती है और विघ्न हरता सारे दुःख हर लेते हैं। आइए जानें ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिन्हें बप्पा को चढ़ाना शुभ होता है।

हल्दी चढ़ाना होगा शुभ

हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ काम बिना हल्दी के पूरा नहीं माना जाता है। श्रीगणेश को भी हल्दी चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। गणेश चतुर्थी के दौरान बप्पा पर हल्दी की गांठ जरूर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है की ऐसा करने से सारे संकट टल जाते हैं और परेशानियाँ दूर होती है।

यह भी पढ़े … अनारकली सूट में Ananya Panday को देख फिदा हुए फैंस, जानें ऑउटफिट की कीमत

नारियल से होगा धन लाभ

नारियल का इस्तेमाल सभी पूजा-पाठ के कार्यों में किया जाता है। हिन्दू ग्रंथों में नारियल को माता लक्ष्मी का फल बताया गया है। इसका दूसरा नाम श्रीफल भी है। श्रीगणेश को साबूत नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करना बहुत फलदायी माना जाता है।

लड्डू और मोदक को ना भूले

मोदक या लड्डू श्रीगणेश का पसंदीदा भोग होता है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा को ये भोग लगाना कभी ना भूले। वैसे तो सभी  प्रकार की मिठाइयां गजानन को पसंद है, लेकिन मोदक और लड्डू की बात अलग होती है। ऐसी मान्यता है की श्रीगणेश को लड्डू या मोदक का भोग लगाने से इच्छा पूरी होती है।

यह भी पढ़े… क्या है सपने का रहस्य, जानिए सपनों से जुड़े रोचक मनोवैज्ञानिक तथ्य

सुपारी से होगी बरकत

हिन्दू धर्म में सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना गया है। गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान सुपारी चढ़ाना बहुत शुभ होता है। कहा जाता है की बप्पा पर सुपारी चढ़ाने से घर में बरकत होती है और खुशहाली बनी रहती है।

दूर्वा है पूजा का जरूरी भाग

वैसे तो हर पूजा में दूर्वा शामिल किया जाता है। लेकिन दूर्वा भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। कई हिन्दू ग्रंथों में इसका उल्लेख्य भी किया गया है। इसलिए जब भी आप श्री गणेश की पूजा करें तो दूर्वा को शामिल करना ना भूलें। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और संकट से मुक्ति मिलती है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews