Peepal Leaves Upay: दूर होंगे सारे कष्ट, भरा रहेगा अन्न-धन का भंडार, करें पीपल के पत्तों से ये 4 उपाय

Peepal Leaves Upay: दूर होंगे सारे कष्ट, भरा रहेगा अन्न-धन का भंडार, करें पीपल के पत्तों से ये 4 उपाय

Peepal Leaves Upay: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत ही खास महत्व होता है। मान्यताएं हैं कि इस वृक्ष में देवी-देवताओं का वास होता है। पीपल के पत्तों से संबंधित कुछ उपायों को करने से धन लाभ होता है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और सफलता के द्वार खुलते हैं।

घर पर लगाएं पीपल का पेड़

घर पर पीपल का पेड़ लगाना है बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर परिवार में आर्थिक समस्याएं नहीं होती। सुख-समृद्धि बनी रहती है। अन्न-धन का भंडार हमेशा भरा रहता है। हर दिन पीपल के वृक्ष पर जल जरूर चढ़ाएं।

मंगलवार का खास उपाय

मंगलवार के दिन पीपल के 11 पत्तों को अच्छे से धो लें। कोई पत्ता कहीं से टूटा या फटा नहीं होना चाहिए। अब इसके ऊपर घर चंदन और कुमकुम मिलाकर अनामिका उँगली से श्री राम का नाम लिखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इन पत्तों से एक माला बना लें और हनुमानजी को अर्पित करें। ऐसा करने से कष्ट कष्ट दूर होते हैं।

शिवलिंग की करें पूजा

पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग को स्थापित करना शुभ माना जाता है। ऐसे में शिवलिंग की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। है ऐसा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और धन लाभ होता है।

शनिवार के लिए खास उपाय

शनिवार के दिन पीपल के पत्तों को गंगा जल से धो लें। अब इस पर दही और हल्दी से अनामिका उंगली की मदद से “हीं” शब्द लिखें। इसके बाद इसे दीपक दिखाएं और अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। हर शनिवार को यह उपसी दोहराएं और पुराने पत्तों को विसर्जित कर दें।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, जो मान्यताओं पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews