जिद्दी स्वभाव के होते हैं इस जन्मतिथि के जातक, इन उपायों से चमक उठेगी किस्मत

Numerology

Numerology: व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर निकाला गया मूलांक उसके बारे में कई बातों का खुलासा करता है। ज्योतिष में ग्रहों के हिसाब से काम होता है और कुंडली का अध्ययन व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कई चीजों को तय करता है। राशि के अलावा व्यक्ति की कुंडली का आंकलन नंबर के हिसाब से भी किया जाता है। यह अंक शास्त्र कहलाता है, जो मूलांक के आधार पर व्यक्ति की जानकारी देता है।

किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि का मूलांक निकालना बहुत आसान है इसके लिए बस तारीख के अंकों को जोड़ना होता है। उदाहरण के तौर पर 4 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 ही होगा, जबकि अगर उसकी जन्मतिथि 13 है, तो इन दो अंकों को जोड़ा जाएगा और उसका जो जोड़ निकलेगा वह चार कहलाएगा, तो यही व्यक्ति का मूलांक बनेगा। इसी तरह से अलग-अलग नंबरों के जोड़ के आधार पर 0 से 9 तक के मूलांक की गणना की जाती है।

जन्म तिथि और नक्षत्र के आधार पर हर व्यक्ति का व्यक्तित्व और व्यवहार अलग होता है और अंक शास्त्र हमें उसी के बारे में जानकारी देता है। व्यक्ति दूसरों के साथ कैसा बर्ताव करेगा, उसका स्वभाव कैसा होगा, भविष्य में चलकर वह करियर के कौन से रास्ते चुनेगा और उसे कितनी सफलता से मिलेगी। इन सभी बातों का पता सिर्फ एक छोटे से नंबर से लगाया जा सकता है। चलिए आज हम आपको मूलांक 2 के जातकों के बारे में बताते हैं जिनका जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है।

कैसे होते हैं मूलांक 2 के जातक

  • व्यक्ति के मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है और नंबर दो का संबंध चंद्रमा से है। यही कारण है कि यह चांद की तरह शीतल और कोमल मन के होते हैं।
  • सुंदर मन के होने के साथ ये खूबसूरत भी होते हैं और अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी से सभी को दीवाना बना लेते हैं।
  • अच्छे मन का होने के कारण यह कई बार जल्दबाजी में फैसला ले लेते हैं, जो इन्हें भारी पड़ जाता है।
  • यह थोड़ा हठी स्वभाव के होते हैं और हर जगह अपनी बातें मनवाना चाहते हैं, जो उनके आसपास के लोगों को रास नहीं आता।
  • यह अपनी बातें तो सभी के सामने रख देते हैं लेकिन दूसरों की बातें नहीं सुनते हैं, जिससे कई बार परेशानी होती है।

अपनाएं ये उपाय

  • मूलांक 2 के जातकों के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है और भगवान शिव की पूजा उनके लिए फलदायक होती है।
  • अगर यह जातक अपने जीवन में सुख समृद्धि पाना चाहते हैं तो इन्हें पूर्णिमा और प्रदोष का व्रत करना चाहिए।
  • सफेद और नारंगी रंग इनके लिए शुभ होता है जबकि नीला और काला धारण करने से इन्हें बचाना चाहिए।
  • इन्हें चांदी के गिलास का इस्तेमाल करना चाहिए इससे इनका चंद्रमा मजबूत होगा और यह दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews