बहुत भावुक होते हैं इस भाग्यांक के जातक, प्रेम संबंधों में देखते हैं परेशानी, मेहनत से पाते हैं ऊंचा मुकाम

numerology

Numerology: हर व्यक्ति की जन्म तिथि के जरिए मूलांक और भाग्यांक दो चीज प्राप्त होती है। इन अंकों के जरिए ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। जिस तरह से राशि के मुताबिक व्यक्ति का भविष्य पता लगता है ठीक उसी तरह से अंकों के हिसाब से भी आराम से सब कुछ पता लगाया जा सकता है।

मूलांक जहां जन्म तिथि का जोड़ होता है, तो वहीं भाग्यांक जन्म तिथि महीना और साल का जोड़ कहलाता है। आज हम आपको भाग्यांक 3 के जातकों के बारे में जानकारी देते हैं। जिन भी लोगों की जन्मतिथि के अंक को जोड़कर उसका उत्तर 3 आएगा वो सभी भाग्यांक 3 के जातक कहलाएंगे। चलिए आज इनके व्यक्तित्व और प्रेम जीवन के बारे में जानते हैं।

ऐसा होता है व्यक्तित्व

  • भाग्यांक 3 पर देवगुरु बृहस्पति का स्वामित्व होता है। ये लोग काफी रचनात्मक और आशावादी सोच के होते हैं और अपनी जिंदगी शून्य से शुरू करते हुए शिखर तक ले जाते हैं। यह नीडर और आजाद स्वभाव के होते हैं और अपने जीवन में बहुत जल्दी काम करना शुरू कर देते हैं।
  • यह बहुमुखी प्रतिभा के होते हैं और इन्हें दूसरे लोगों के अधीन रहना बिलकुल भी पसंद नहीं होता। अगर इन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो उस स्थिति में यह बेहतर तरीके से काम करते हैं। यह लोग एक और दो दोनों अंकों से मिलकर बना हैं इसलिए ये हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के पाठों के बारे में सीखते हैं।
  • इन लोगों की प्रेम जीवन की बात करें तो जिस तरह से अन्य भाग्य अंक के लोगों में कभी ना कभी उतार चढ़ाव की स्थिति देखी जाती है, तीन नंबर वाले के जीवन में यह स्थिति थोड़ी ज्यादा बड़ी हो सकती है। यह भी कहा जा सकता है कि इनका प्रेम संबंध उतार-चढ़ाव से भरपूर होता है।
  • यह लोग काफी भावुक किस्म के होते हैं और भावनाओं को तीव्र तरीके से महसूस करते हैं यही वजह है कि अगर किसी भी रिश्ते में कोई इन्हें कुछ बोल दे या फिर उनकी उम्मीद के मुताबिक काम ना हो तो इन्हें दुख भी होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews