Hindi News

चांद से प्यारी बिटिया को दें ये परफेक्ट नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बेटियां हर घर की शान होती है। जिस घर में बेटी होती है वहां हमेशा खुशहाली छाई रहती है। अपनी अटखेलियों से बेटियां हमेशा घर में खुशी का माहौल बनाए रखती हैं। चलिए आज प्यारी बेटियों के लिए कुछ नाम जानते हैं।
चांद से प्यारी बिटिया को दें ये परफेक्ट नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

Baby Name: बच्चे हर घर की रौनक होते हैं और जिस घर में बच्चे रहते हैं, वहां पर हमेशा खुशियां छाई रहती है। बच्चों की नादानियां, उनकी हंसी और मस्ती सभी का दिल जीत लेती है। घर में जब नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो पूरा घर उमंग से भर जाता है और हर किसी को उनके आने की खुशी मनाते हुए देखा जाता है।

घर में बच्चों के जन्म के बाद घर के सदस्यों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। हर कोई बच्चों पर प्यार लुटाता और उनका ख्याल रखता दिखाई देता है। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो जाहिर सी बात है आप उसके लिए कोई परफेक्ट नाम ढूंढ रहे होंगे जिसका शानदार अर्थ भी निकलता है। अगर आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है तो आज हम आपको कुछ यूनिक और मॉडर्न नाम बताते हैं जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। चलिए ये नाम जानते हैं।

बच्चों के नाम की लिस्ट (Baby Name)

अरिका

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ खूबसूरती होता है।

अनाया

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। आप चाहे तो अपनी बेटी को इस नाम से पुकार सकते हैं। इस नाम का अर्थ भाग्यशाली और लोकप्रिय होता है।

अर्शा

यह छोटा सा लेकिन बहुत सुंदर नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ प्रार्थना होता है।

कृशा

यह भी छोटा सा लेकिन सुंदर नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। जिन लोगों का व्यक्तित्व दिव्या होता है उन्हें यही कहा जाता है।

इप्सिता

अगर आप कोई बिल्कुल हटकर नाम रखना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। इस नाम का अर्थ जिसकी कामना और इच्छा की गई हो होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !