दो खगोलीय घटना आज, पृथ्‍वी-सूर्य होंगे नजदीक, एक लाइन में नजर आएंगे शनि चंद्रमा और शुक्र

खास बात ये है कि शाम को इस घटना के साथ शनि ,चंद्रमा और शुक्र को एक लाईन में रहकर चमकते हुए भी देखा जा सकेगा ।
Astronomical phenomenon

Earth Sun Astronomical phenomenon: आज 4 जनवरी को आसमान में दो खगोलीय घटना देखने को मिलेगी।आज शनिवार को पृथ्‍वी और सूर्य पास पास आएंगे।वही शनि ,चंद्रमा और शुक्र भी आकाश में एक लाईन बनाते दिखेंगे।क्योंकि आज सूर्य की अंडाकार पथ में परिक्रमा करते हुये पृथ्‍वी इस साल के लिये सूर्य के सबसे नजदीक पहुंच रही है ।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस घटना की जानकारी देते हुये बताया कि ठंड के इस मौसम में लगता है कि गर्मी देने वाला सूर्य शायद हमसे दूर हो गया है , लेकिन ऐसा है नहीं । पृथ्‍वी सूर्य की परिक्रमा करते हुये साल में एक दिन सूर्य के सबसे पास आती है और एक दिन सबसे दूर । आज (4 जनवरी) शाम 6 बजकर 58 मिनिट पर पृथ्‍वी सूर्य के सबसे पास के बिंदु पर पहुंच रही है और यह दूरी घटकर 14 करोड 71 लाख 3 हजार 686 किमी रह जायेगी , इसे पेरिहेलियन बिंदु पर आना कहते हैं ।

शनि चन्द्र और शुक्र एक कतार में आएंगे नजर

सारिका ने बताया कि जुलाई में हम सूर्य के सबसे दूर होंगे इसे अफेलियन कहते हैं । आज अफेलियन की तुलना में हम लगभग 50 लाख किमी सूर्य से नजदीक रहते हुये भी यहां ठंड का अहसास इसलिये हो रहा है क्‍योंकि हमारे भूभाग पर सूर्य की किरणें इस समय तिर‍छी पड़ रही हैं ।खास बात ये है कि शाम को इस घटना के साथ शनि ,चंद्रमा और शुक्र को एक लाईन में रहकर चमकते हुए भी देखा जा सकेगा । सेटर्न , क्रिसेंट मून और वीनस के लाईन अप होने की इस घटना को सूर्यास्‍त के बाद से लगभग 2 घंटे तक देखा जा सकेगा ।

फोटो से ऐसे समझें इस खगोलिय घटना को

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews