Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बन रहे हैं अत्यंत शुभ योग, इन 4 राशियों को होगा फायदा

Raksha Bandhan 2022

Raksha Bandhan 2023 : हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भाई-बहन के प्रेम और बंधन का यह पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जिसे ‘राखी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है जो कि आमतौर पर जुलाई या अगस्त महीने में पड़ता है।रक्षाबंधन के दिन बहनें सुबह उठकर सज-धजकर तैयारी हो जाती हैं। इसके साथ ही, भाई के लिए राखी का थाल तैयार करती है, जिसमें रंग-बिरंगे धागे से बना रक्षा सूत्र, चावल, रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और पानी शामिल है। बता दें कि इस साल रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जो कि कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाला है।

शुभ मुहूर्त

हिंदी पंचांग के अनुसार, 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से भद्रा लग जाएगी और यह रात को 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। इस दौरान राखी नहीं बांधी जा सकती। वहीं, श्रावण पूर्णिमा यानि 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर खत्म हो जाएगी। इस तरह से 30 अगस्त को सुबह भद्रा के लगने से पहले राखी बांधी जा सकती है और 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 07 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं।

  • रक्षाबंधन भद्रा पूंछ: 30 अगस्त 2023 की शाम 05:30 बजे से 06:31 बजे तक
  • रक्षाबंधन भद्रा मुख: 30 अगस्त 2023 की शाम 06:31 बजे से रात 08:11 बजे तक
  • रक्षाबंधन भद्रा समाप्ति समय: 30 अगस्त 2023 की रात 09 बजकर 03 मिनट पर

मेष राशि

रक्षाबंधन का दिन मेष राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ होगा। इस दिन व्यापार में तेजी और नौकरी में तरक्की के योग बन रहा है। आपके रुके हुए काम भी अपने आप बनने लगेंगे। पारिवारिक रिश्तों की मजबूती और समर्थन भी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ में सकारात्मक बदलाव होंगे।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन का पवित्र दिन कन्या राशि के जातकों के लिए फलदायी होगा। इस समय तनाव कम होगा और आपके काम, नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। समाज में मान-सम्मान का लाभ भी आपको मिलने जा रहा है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि

रक्षाबंधन का पवित्र दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होगा। इस दौरान विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में भी चारों ओर से लाभ कमाने की संभावना है। इस राशि के लिए रक्षाबंधन के दिन का सर्वार्थ सिद्धि योग बड़ा आशीर्वाद हो सकता है। इसके अलावा, पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन पर्व एक शुभ और प्रसन्न दिन हो सकता है। यह समय आपके जीवन में कुछ आशात्मक घटनाओं का संकेत भी हो सकता है, जो आपके मन को प्रसन्न करेगा। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपका स्थिति मजबूत होगा। साथ ही, आपका जीवनसाथी और परिवार पूरा सहयोग करेगा। आपका जीवन सुखमय और समृद्धि से भरा रह सकता है। आपके पास रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews