Ratna Shastra: बहुत ताकतवर है ये रत्न, पितृ दोष से दिलाता है मुक्ति, बढ़ाता है स्मरण शक्ति

ज्योतिष में कई रत्नों का उल्लेख है, जिन्हें अगर सही तरीके से पहना जाए तो यह काफी प्रभावशाली साबित होता है। चलिए आज हम आपको सरपेंटाइन रत्न के बारे में बताते हैं।
Ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष में 9 रत्नों और 84 उपरत्नों की जानकारी दी गई है। यह रत्न व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं। दरअसल इनका संबंध ग्रहों से होता है जो व्यक्ति की कुंडली में विराजित होते हैं और जीवन पर गहरा असर डालने का काम करते हैं। ग्रहों की विपरीत परिस्थिति की वजह से कभी-कभी व्यक्ति कई तरह की परेशानियों का सामना करता है। ऐसे में ज्योतिष की सलाह के बाद अगर ग्रह और लग्न के मुताबिक रत्न पहन लिया जाए तो सब कुछ ठीक होने लगता है।

नवरत्न तो मिल जाते हैं लेकिन 84 उपरत्न में से कुछ रत्न ऐसे हैं जो बहुत कम मिलते हैं। इनमें से एक रत्न जहर मोहरा यानी की सरपेंटाइन भी है। यह काफी चमत्कारी होता है। यह हरे, पीले और हल्के सफेद रंग में आता है। चलिए आज आपको इस रत्न के इस्तेमाल और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।

सरपेंटाइन का इस्तेमाल

  • इस रत्न का इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है। दरअसल इसमें सांप के जहर के प्रभाव को कम करने की शक्ति होती है।
  • इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में किया जाता है। हालांकि, केवल जो पूरी तरह से शुद्ध है, उनसे ही दवाई बनाई जा सकती है।
  • आभूषण और अलंकरण बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है और आभूषण बनने के बाद यह काफी अच्छा लगता है।

होंगे ये फायदे

  • अगर ज्योतिष के नजरिए से देखे तो इस धारण करने के कई सारे फायदे होते हैं।
  • जो लोग कुंडली साधना करते हैं उनके लिए काफी लाभकारी माना गया है।
  • इसे पहनने से पितृ दोष का प्रभाव कम हो जाता है और इसी के साथ नजर दोष और सर्पदंश से भी बचाव होता है।
  • जो व्यक्ति इसे पहनता है उसकी स्मरण शक्ति बढ़ जाती है और वह चीजों का अच्छी तरह से याद रख पाता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews