चमकाना चाहते हैं अपनी किस्मत का सितारा, ज्योतिष से जानें कौन-सी धातु है शुभ

अलग-अलग तरह की ज्वेलरी पहनने का शौक है सभी को होता है। ये सोना, चांदी, पीतल और तांबा की होती है, इन सभी धातुओं का हमारे जीवन पर अलग अलग प्रभाव पड़ता है।
Ratna Shastra

हम में से अधिकतर लोग सोने, चांदी या फिर तांबे से बनी हुई वस्तुएं पहनते हैं। यह सारी चीज हम शौक या फिर फैशन स्टेटमेंट के तौर पर पहनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक देखें तो हर के धातु का अपना महत्व होता है जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है।

चांदी एक ऐसी धातु है जो चंद्रमा से संबंधित बताई गई है। ज्योतिष के मुताबिक हम जो भी धातु धारण करते हैं वह हमारे जीवन को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करती है। यही वजह है कि हम जो भी पहन रहे हैं, उसे ज्योतिष की सलाह से पहनेंगे तो अच्छा होगा। चलिए जान लेते हैं की धातुओं के बारे में ज्योतिष की क्या राय है।

चांदी (Ratna Shastra)

ज्योतिष में चांदी का संबंध चंद्रमा से बताया गया है। इसके अलावा यह शुक्र ग्रह से संबंधित है। जो व्यक्ति चांदी धारण करता है उसके रिश्ते सभी लोगों से मधुर रहते हैं। यह मध्यमा उंगली में पहनी जाए तो धन संपत्ति में वृद्धि होने लगती है। अगर एकाग्रता की कमी का सामना कर रहे हैं तो इसे पहन सकते हैं।

सोना

सोना सभी लोग शान के हिसाब से पहनते हैं। इसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से बताया गया है। इसे धारण करने से व्यक्ति का मान सम्मान, सुख समृद्धि और ज्ञान बढ़ जाता है। यह नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिलाने में भी कारगर होता है।

पीतल

पीतल एक ऐसी धातु है जो बृहस्पति से संबंध रखती है। इससे निर्मित चीज पहनने से गुरु ग्रह की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है। पूजन पाठ और अध्यात्म में रुचि बढ़ाने में यह धातु कारगर है। इससे सोच सकारात्मक बनी रहती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews