प्यारे बेटे के लिए चुने ये रॉयल नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट और सुंदर अर्थ

हर माता पिता अपने बच्चों के लिए सारी चीज बेस्ट ढूंढते हैं। नाम भी इनमें से एक चीज है जो सभी को बेहतर चाहिए होता है। चलिए आज आपके बच्चों के लिए कुछ रॉयल नाम बताते हैं।
Royal baby name

Image Credit: Freepik

घर में नन्हे मेहमान का आगमन अपने साथ ढेर सारी खुशियों के बहार लेकर आता है। जब नन्हे बच्चों के कदम घर में पड़ते हैं तो हर किसी के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ देते हैं। बच्चों का हंसना, खेलना, रोना, तरह के अठखेलियां करना केवल माता पिता ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का दिन बना देता है। सभी की जिंदगी बच्चों की घूमने लगती है।

बच्चों के घर में आगमन के बाद सभी सदस्यों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। जिसे वह बेहतरीन तरीके से निभाने की कोशिश करते हैं। सभी कामों के बीच एक जिम्मेदारी बच्चों के लिए बेहतर और खूबसूरत नाम ढूंढना भी होती है। हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे क्यूट और बेस्ट रहे।

बच्चों के रॉयल नाम (Royal Baby Name)

अगर आप भी हाल ही में मामा, मौसी, बुआ या चाचा बने हैं तो आपको राजकुमार या राजकुमारी के लिए नाम ढूंढने की जिम्मेदारी सौंप दी गई होगी। अगर आप अपने फूल से बच्चों के लिए कोई रॉयल नाम ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए है। आज हम आपके लिए कुछ राजपूती नाम लेकर आए हैं जिन पर आप बच्चों का नामकरण कर सकते हैं। चलिए सुंदर नाम और उनके अर्थ जानते थे।

हर्षवर्धन

यह एक बहुत ही प्रसिद्ध राजपूती नाम है, जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ आनंद और उत्साह होता है जो आपके बच्चे को उत्साहित व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

आर्यमन

यह खूबसूरत सा नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ सूर्य होता है जो बच्चे के जीवन को सूर्य की तरह ऊर्जा से भरपूर बना देगा। करीबी दोस्त को भी यही कहा जाता है।

दिव्यजीत

यह सुंदर नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। बड़ी जीत और भगवान से जुड़ी जीत इस नाम के सुंदर अर्थ है। आपके बच्चे को हमेशा सफलता दिलाने का काम करेगा।

अरुणोदय

यह प्यारा नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। सूर्योदय को यही कहा जाता है। जिस तरह से सूर्य अपने साथ नहीं ऊर्जा और उम्मीद लाता है। यह नाम भी आपके बच्चे के जीवन को उम्मीदों की रोशनी से भर देगा।

शाश्वत

यह बिल्कुल हटकर और यूनिक नाम है जो आप अपने बच्चों को देख सकते हैं। शाश्वत का अर्थ सत्य और अंतहीन होता है। जो बिना रुके चलता रहता है उसे यही कहा जाता है।

शांतनु

यह भी बच्चों के लिए बेस्ट नाम रहेगा। सुख का विस्तार करने वाला और हमेशा सुख देने वाला यही कहलाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews