सालों बाद बनने वाले इस दुर्लभ संयोग से चमक उठेगी 4 राशियों की किस्मत, बरसेगी कुबेर की कृपा, अपार पैसा-पद- प्रतिष्ठा के प्रबल योग

Astrology Zodiac Sign

Dhanteras Yoga 2023 : पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तारीख को मनाया जाने वाला धनतेरस 10-11 नवंबर को बेहद शुभ संयोग के साथ मनाया जाएगा। धनतेरस पर शुक्र कन्‍या राशि में होंगे और इस दिन चंद्रमा भी इसी राशि में संचार करेंगे। कन्‍या राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति से शु्क्र शशि योग बनेगा।वही शनि भी मार्गी अवस्था में धनतेरस पर 30 साल बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में होंगे।इसके अलावा इस बार धनतेरस पर प्रिति योग बनेगा। वही 50 साल बाद धनतेरस के दिन यम पंचक शिववास और प्रदोष व्रत भी संयोग पड़ रहा है जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।

इन राशियों के लिए लकी साबित होगा धनतेरस

मेष राशि : 50 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग जातकों के लिए बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है और पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। अफसरों से अच्छे संबंध बनेंगे जो भविष्य में तरक्की के योग बनाएंगे। काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी।शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि : धनतेरस और इस दिन बनने वाले योग जातकों के लिए बहुत ही भाग्‍यशाली साबित हो सकते है। मां लक्ष्‍मी की कृपा होगी। लंबे समय से अटके और रुके धन की प्राप्ति हो सकती है । कारोबार में समृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी के संबंध में इस बीच कोई शानदार ऑफर मिल सकता है। कारोबार और निवेश का लाभ मिल सकता है।

धनु राशि : धनतेरस के दिन बनने वाले यम पंचक शिववास और प्रदोष व्रत के संयोग से जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत है। धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा बरसेगी।आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।भाग्य का साथ मिलेगा । भूमि व वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा और सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।मनोकामना की पूर्ति होगी और नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

मकर राशि : धनतेरस पर अद्भुत योग बनने से जातकों पर धन के देवला कुबेर की कृपा बरसेगी। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा के लिए उन्‍नति के योग बनेंगे। मां लक्ष्‍मी का आर्शावाद मिलेगा। घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी।धन बचत करने में कामयाब होंगे।

धनतेरस पर  ये 3 राशि वाले खरीदें चांदी, होगी लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिष के मुताबिक, धनतेरस पर घर, वाहन आभूषण और बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।कहते है कि इस दिन जो भी जातक कुछ भी खरीदारी करता है उस पर भगतान कुबेर और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।इस बार धनतेरस पर कई शुभ संयोग बन रहे है और कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि का धन, सम्पदाऔर वैभव के कारक शुक्र मजबूत स्थिति में है, ऐसे में ये 3 राशि के लोग अगर चांदी की खरीददारी करते है तो माता लक्ष्मी की कृपा सालों भर बनी रहेगी और व्यापार में धन लाभ होगा।नौकरीपेशा को प्रमोशन तो करियर और कारोबार मे उन्नति मिलने के योग बनेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews