तिरुपति बालाजी की स्पेशल बुकिंग शुरू, ऐसे करें बुकिंग

"दक्षिण दर्शन यात्रा" के लिए रानी कमलापति व इटारसी से यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ, आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 9 जून को होगी रवाना

तिरुमला, डेस्क रिपोर्ट। भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के इच्छुक भक्तों के लिए खुशखबरी है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में दर्शनों के लिए ऑनलाइन टिकिट की बुकिंग शुरू हो रही है। भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में दर्शन के लिए नवंबर और दिसंबर माह के लिए विशेष दर्शन एसईडी टिकिट के जरिए होंगे, जिसकी राशि 300 रूपये हैं। जो लोग एसईडी टिकिट बुक करना चाहते हैं वे आज यानी शुक्रवार 22 अक्टूबर को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा करा सकते हैं।

दिवाली से पहले सौगात: मप्र शासन ने 64 लाख 75 हजार किए स्वीकृत, प्रथम किश्त भी जारी

ऐसे करें बुकिंग

TTD की आधिकारिक वेबसाइट www.tirumala.org पर जाकर बुकिंग की जा सकती है। मंदिर निकाय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नवंबर के लिए स्लॉटेड सर्व दर्शन (SSD) कोटा शनिवार 23 अक्टूबर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसके लिए आपको इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्शन पर क्लिक करना होगा। मुख्य बुकिंग पेज पर जाकर आपको अपनी जानकारी भरकर लॉगिन करना होगा। 300 रूपये की राशि के सफल भुगतान के बाद आपको ऑनलाइन एक रसीद जारी होगी जिसमें दर्शन की तारीख और समय का स्लॉट बताया जाएगा। बता दें कि पूरी तरह वैक्सीनेटेड मतलब कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगा चुके व्यक्ति को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपने साथ वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट रखना होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews