Hindi News

बच्चों के लिए 7 आध्यात्मिक नाम, इनके अर्थ हैं सबसे अलग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अपने बच्चों को अच्छे व्यक्तित्व का स्वामी बनाना चाहते हैं। बच्चों में यह गुण उसके नाम के जरिए विकसित किया जा सकते हैं। चलिए आज आपको कुछ प्यार आध्यात्मिक नाम बताते हैं।
बच्चों के लिए 7 आध्यात्मिक नाम, इनके अर्थ हैं सबसे अलग

Image Credit: Anna Grant/Shutterstock

आजकल हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे बेस्ट और अलग नाम देना चाहते हैं। वैसे आजकल स्टाइलिश और ट्रेंडी नाम देने का इतना चालान हो गया है कि कई बार बच्चों के नाम एक जैसे मिल जाते हैं। हालांकि, हर माता पिता की यही कोशिश होती है कि जो नाम उनके बच्चे का हो वह आसपास किसी और का ना रहे।I यही कारण है कि बच्चों के जन्म से पहले ही उनके लिए सुंदर नाम ढूंढने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है। तब पूरे विधि विधान से उसका नामकरण संस्कार किया जाता है। नामकरण संस्कार में बच्चों को नाम के रूप में जीवन भर के लिए पहचान दी जाती है। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप भी उसके लिए कोई ना कोई नाम जरूर ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपके लिए कुछ आध्यात्मिक नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।

बच्चों के आध्यात्मिक नाम (Spiritual Baby Name)

हर माता पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम मॉडर्न तो रहे, लेकिन उसका अर्थ ऐसा होना चाहिए जो बच्चे के जीवन पर सकारात्मक असर डालने का काम करें। अगर आप भी बच्चों के लिए कुछ ऐसे ही नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आध्यात्मिक नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

शाया

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम है जो आप अपनी नन्ही परी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ भगवान का उपहार होता है। अगर आप अपनी बच्चों को ईश्वर का दिया तोहफा मानते हैं तो उसे नाम दे सकते हैं।

अदव्य

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम है जिस पर बेटे का नाम रखा जा सकता है। यह संस्कृत भाषा से लिया गया नाम है जिसका अर्थ आत्मा और ईश्वर से मिलन होता है।

अभिदेय

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जिस पर लाडले का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ जरूरी काम और जीवंत होता है।

दिव्यम

यह खूबसूरत नाम भी आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। यह संस्कृत भाषा का एक प्यारा नाम है जिसका अर्थ दिव्य और अनोखा होता है।

द्विता

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। जो दो रूपों में विद्यमान हो उसे यही कहा जाता है।

ईश्वा

यह प्यारा नाम आप अपनी राजकुमारी के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ आध्यात्मिक शिक्षक होता है। ये आपकी बच्ची की अध्यात्म में रुचि जगाएगा।

रूहान

सुंदर नाम भी आप लाडले बेटे को दे सकते हैं। इस नाम को हिंदी में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसका अर्थ आध्यात्मिक होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews