Surya Saptami: रथ सप्तमी आज, इन 5 आसान उपायों से होगा लाभ, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Surya Saptami: रथ सप्तमी आज, इन 5 आसान उपायों से होगा लाभ, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Surya Saptami: माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी (Rath Saptami) या सूर्य सप्तमी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यह सप्तमी की तिथि बेहद खास होती है। इस साल यह व्रत 28 जनवरी यानि आज मनाया जा रहा है। यह दिन सूर्यदेव को समर्पित है, उनकी पूजा और अर्चना की जाती है। कुछ  ज्योतिष उपायों को करने से विशेष लाभ होता। नौकरी में सफलता मिलती है और कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं। ऐसे ही पाँच उपायों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

कुंडली में मजबूत होगा सूर्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में कमजोर सूर्य होने के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। रथ सप्तमी के दिन सूर्यदेव को लाल चंदन की माला और लाल फूल चढ़ाना बहुत शुभ होता है। पूजा के दौरान ॐ ह्रीं रवये नमः मंत्र का जाप करें।

विवाह होगा तय

यदि आपकी शादी तय होने में समस्या आ रही है तो सुरदेव को हल्दी पानी और दूर्वा अर्पित करना शुभ होगा। ऐसा करने से विवाह के योग बनते हैं।

होगा धन लाभ

रथ सप्तमी के दिन पानी में लाल चंदन, गंगाजल, केसर और लाल फूल डालकर स्नान करने से बहुत लाभ होता है। धन और सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

पूरी होगी सारी मनोकामना

इस खास दिन पर सूर्य देव की पूजा करते समय सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत लाभदायक होता है। ऐसा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

कार्य क्षेत्र में मिलेगी सफलता

यदि आपको भी नौकरी को लेकर परेशानियाँ झेलनी पड़ रही है। तो रथ सप्तमी के दिन माणिक्य रथ धारण करें। ऐसा करने से नौकरी में कामयाबी मिलती है। रत्न ज्योज्योतिषी की सलाह के बद्द धारण करें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews