Baby Name: बहुत सुंदर है ‘G’ अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम, इन पर करें बच्चों का नामकरण

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे खूबसूरत नाम देने के बारे में सोचते हैं। जब भी नामकरण संस्कार किया जाता है तो अर्थपूर्ण नाम तलाशे जाते हैं। चलिए आज आपको कुछ खूबसूरत नाम बताते हैं।
Mahashivratri Baby Name

Baby Name: हर व्यक्ति के लिए अपने उसके बच्चे सबसे ज्यादा प्यारे होते हैं। हर माता-पिता अपनी औलाद को दुनिया भर की खुशियां देना चाहते हैं। वो ये चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर अच्छा इंसान बने और खूब नाम कमाए। इसके लिए बचपन से ही बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है बेहतरीन इंसान बन सके।

हम सभी ने सुना है व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर गहरा असर होता है। ऐसे में हर मां-बाप यह चाहते हैं कि वह अपने बच्चों का नाम बहुत ही सुंदर और अर्थवान रखें ताकि उसके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़े। अगर आपके घर में भी नन्हे बच्चे का आगमन हुआ है तो आज हम आपको कुछ ऐसे नाम बताते हैं जो G से शुरू होते हैं। इनके अर्थ भी बहुत खूबसूरत हैं।

गर्वित

यह बहुत प्यारा नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इसका अर्थ गर्व करने लायक और जिस पर गौरव किया जा सके होता है।

गौरव

यह पुराना लेकिन खूबसूरत नाम है जो आप बच्चों के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ सम्मान, गरिमा और महिमा होता है।

गौरीश

यह यूनिक नाम है जो आप बच्चे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ भगवान शिव से जुड़ा हुआ है क्योंकि उन्हें इस नाम से भी पुकारा जाता है।

गरिमा

अगर आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है तो आप उसे यह नाम दे सकते हैं। गरिमा का अर्थ अपनी सीमा में रहना और सीमित होता है।

गार्वी

यह एक ट्रेडिंग नाम है जो आप बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ गौरव और गर्व होता है।

गनाक्षी

यह बहुत ही हटकर नाम होगा जो आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ इच्छा चाहत या चाहना होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews