बिजनेस में लाभ देंगे लाल किताब के ये 7 उपाय, दिन के मुताबिक करें नियमों का पालन

लाल किताब एक बहुत ही पौराणिक चमत्कारी ग्रंथ है। इस ग्रंथ में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो जीवन में बदलाव लाने का काम करते हैं।
lal kitab

Lal Kitab: हिंदू धर्म में ज्योतिष और धार्मिक शास्त्रों का काफी महत्व माना गया है। ऐसे कहीं पौराणिक और धार्मिक ग्रंथ है जो हमें पौराणिक घटनाओं और कहानियों की जानकारी देते हैं। इन ग्रंथो में पौराणिक समय की जानकारी के अलावा कुछ ऐसी बातें भी बताई गई हैं। जिनका पालन व्यक्ति अगर कर ले तो उसका जीवन सफल हो सकता है।

लाल किताब भी एक बहुत ही पौराणिक ग्रंथ है। इस ग्रंथ में भविष्यवाणी और उपायों के विविधता देखने को मिलती है। यह उत्तर भारतीय अंदाज में लिखा गया एक ग्रंथ है जिसमें विभिन्न चमत्कारी उपायों की जानकारी मिलती है। लाल किताब में ग्रहों के प्रभाव से लेकर, रत्न और अन्य ज्योतिषी विषयों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। चलिए आज हम आपको लाल किताब के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो बिजनेस में तरक्की दिलाएंगे। यह उपाय आपको दिन के मुताबिक करने होंगे।

सोमवार

सोमवार को शिव जी को 11 बेलपत्र अर्पित करें और ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए ध्यान लगाए। इसके साथ दूध का दान करना ना भूलें।

मंगलवार

मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए। साथ ही बजरंगबली के मंत्र का जाप कर लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

बुधवार

बुधवार को गणेश जी को 21 दूब घास अर्पित करें। इसी के साथ गणपति मंत्र का जाप करें। इसके साथ हरी मूंग की दाल का दान करना ना भूलें।

गुरुवार

गुरुवार के दिन का संबंध बृहस्पति देव से होता है। इस दिन बृहस्पति देव को पीले चने अर्पित करें। इसके साथ पीले वस्त्र का दान करें।

शुक्रवार

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कमल के 11 फूल अर्पित करना चाहिए। लक्ष्मी मंत्र का जाप करें और दही का दान जरूर करें।

शनिवार

शनिवार को हनुमान जी को 11 सिंदूर के टीके लगाएं। हनुमान मंत्र का जाप करें और सरसों के तेल का दान करें।

रविवार

रविवार के दिन सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। सूर्य मंत्र का जाप करें। इसी के साथ गुड और चने का दान करें।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews