बच्चे को ऊर्जावान और सभी का पसंदीदा बनाएंगे ये नाम, यहां देखें यूनिक नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

baby name

Baby Name: जब भी घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है घर खुशियों से चहक उठता है। उसकी जरूरत की हर चीज पूरे परिवार की जरूरत बन जाती है। सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरा परिवार बच्चे के लिए हर चीज खास बनाना चाहता है। अन्य सारी जरूरतों के साथ नाम भी एक ऐसी चीज है, जो लोगों को यूनिक और अर्थवान पसंद आते हैं।

अगर आपके घर में भी किसी नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है तो जाहिर सी बात है आप उसके लिए बेहतर से बेहतरीन नाम ढूंढ रहे होंगे और इंटरनेट तलाश रहे होंगे। अगर आप बेटे या बेटी के लिए सुंदर और सौभाग्यशाली नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। चलिए आपको कुछ खास और यूनिक नाम तथा उनके अर्थ बताते हैं।

बेटी के नाम

इषिता

ये बहुत ही सुंदर और खूसबूरत नाम है, जो बेटी के लिए काफी खास होगा। इस नाम का मतलब पसंदीदा होता है, जो आपकी बच्ची को हमेशा सभी का फेवरेट बनाकर रखेगा।

रुपिका

ये बहुत ही खास और यूनिक नाम है जो बेटी के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ सुंदर और खूबसूरत होता है जो आपकी बच्ची को हमेशा सौंदर्यवान बनाए रखेगा।

आरोषा

ये एक बहुत ही हटकर और यूनिक नाम है, जो आपकी बेटी के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ आकर्षण होता है, जो आपकी बेटी की पर्सनैलिटी को अट्रैक्टिव बनाएगा।

नीरजा

यह एक बहुत ही खूबसूरत नाम है, जो बेटी को दिया जा सकता है। शुद्ध चीज को यही कहा जाता है इसके अलावा कमल के फूल और देवी लक्ष्मी को भी इस नाम से जाना जाता है।

बेटे के नाम

प्रियांश

ये नाम फिलहाल काफी ट्रेडिंग में है और आप भी अपने बच्चों को इस नाम से पुकार सकते हैं। यह नाम दो शब्दों से मिलकर बना है प्रिय और अंश, जिसका मतलब प्यारा अंश होता है। वो हिस्सा जिसे हम सबसे ज्यादा प्रेम करते हैं।

धैर्य

यह बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट नाम साबित होगा जो उसकी पर्सनैलिटी पर असर डालते हुए विपरीत परिस्थिति में भी उसे धैर्यवान और संयम से काम लेने वाला बनाएगा। ये नाम सुनने और बोलने में भी खूबसूरत है।

महीर

जो लोग हर चीज के जानकारी होते हैं और उन्हें हर विषय के संबंध में बेहतर तरीके से पता होता है उन्हें महीर कहा जाता है। ये नाम बेटे को खूब तरक्की और पहचान दिलाएगा।

योजित

ये एक यूनिक और सुंदर नाम है, जो बेटे के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस नाम अर्थ हर चीज को योजनाबद्ध तरीके से करने वाला होता है। नाम की ही तरह आपका बच्चा हर चीज को परफेक्ट तरीके से पूरा करेगा।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews