Numerology: भाग्यांक 9 के जातकों के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर बनते हैं ये लोग, खुशहाल रहती है वैवाहिक जिंदगी

Numerology

Numerology: हर व्यक्ति की राशि की तरह उसकी जन्मतिथि भी उसके जीवन और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। अगर किसी व्यक्ति के बारे में यह पता करना हो कि वह किस तरह का है या फिर उसका भविष्य कैसा रहने वाला है, तो आसानी से जन्म तिथि से निकलने वाले मूलांक से ये पता किया जा सकता है।

हर व्यक्ति की जन्म तिथि से निकले हुए मूलांक और भाग्य अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। इस ग्रह की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करती है। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए यह भी पता किया जा सकता है कि इस मूलांक के लोगों का विवाह किस मूलांक के लोगों के साथ होना चाहिए। आज भाग्यांक 9 के बारे में बात करते हैं।

भाग्यांक 9 का व्यक्तित्व

आज्ञा अंक 9 के जातकों की बात करें तो यह काफी सहनशील और अच्छे व्यवहार के होते हैं। यह नियमों के मुताबिक चलना पसंद करते हैं और दूसरों से भी वही उम्मीद करते हैं। संकट के क्षणों में यह घबराते नहीं है बल्कि उससे निकलने की कोशिश करते हैं।

बुद्धिमान किस्म के होते हैं और किसी भी बात को लेकर उनके पास अच्छे विचार होते हैं। सभी समस्याओं का समाधान करने की क्षमता इनमें होती है। यह दूसरों के मुताबिक नहीं चलते बल्कि खुद की पसंद के मुताबिक काम करते हैं।

किस से करें शादी

भाग्यांक 9 के जातकों की 1, 2, 3 और 4 अंक वाले लोगों के साथ अच्छी जमती है। इन अंकों के लोगों के साथ इनकी मित्रता हो, व्यवसाय या फिर शादी सब कुछ लंबे समय तक टिकता है। सबसे अच्छा वैवाहिक रिश्ता मूलांक 9 और 2 के जातक के बीच रहता है। मूलांक 3 और 4 के जातक भी आसानी से इन्हें आकर्षित करते हैं। इनमें से किसी के भी साथ इनका रिश्ता मजबूत होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews