शिव पुराण के इन उपायों से मिलेगी भोलेनाथ की कृपा, दूर होगी दरिद्रता, घर में सुख समृद्धि का होगा वास

shiv puran upay

Shiv Puran Upay: भगवान शिव भक्तों के हर दुख को दूर कर जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की का आशीर्वाद देते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव के पूजन अर्चन से व्यक्ति के जीवन के सारे संकट खत्म हो जाते हैं। शिव पुराण में भोलेनाथ से जुड़े कई सारे राज दिए हुए हैं। इसी के साथ कुछ ऐसे उपाय भी दिए गए हैं, जो व्यक्ति के सभी आर्थिक संकटों को दूर कर सकते हैं।

अगर आप भी किसी तरह की आर्थिक समस्या से परेशान हैं और अपने जीवन के संकटों से समाधान चाहते हैं तो आपको शिव पुराण में दिए गए कुछ आसान से उपाय अपनाना चाहिए। इन उपायों को अपनाने से भोलेनाथ की कृपा आप पर होगी जो आपकी सारी गरीबी को दूर कर देगी।

अपनाएं शिव महापुराण के उपाय

चढ़ाएं हरसिंगार के फूल

हरसिंगार के फूल भोलेनाथ को प्रिय होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह फूल समुद्र मंथन के दौरान मिला था। भगवान शिव की पूजन में अगर इसका इस्तेमाल किया जाता है तो यह अच्छे फल देता है। पारिजात और हरसिंगार के फूल से की गई भगवान शिव की पूजन अर्चन व्यक्ति को तमाम तरह की सुख समृद्धि देती।

बेलपत्र करें अर्पित

मान्यताओं के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है, तो उसे शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होती है और उसे अपने जीवन में सारे भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।

चढ़ाएं पूर्ण अक्षत

शिव महापुराण में दिए गए उल्लेख के मुताबिक यदि व्यक्ति आर्थिक समस्या से जूझ रहा है, तो उसे शिवलिंग पर पूर्ण अक्षत अर्पित करना चाहिए। अटूट कच्चा चावल रोजाना शिवलिंग पर अर्पित करने से धन की प्राप्ति होती है।

मूंग दाल से अभिषेक

भगवान शिव का मूंग की दाल से अभिषेक करने से वह प्रसन्न होते हैं। इसके लिए दाल को रात के समय भिगो दें और सुबह ले जाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें। इस उपाय से व्यक्ति की सारी दरिद्रता दूर होती है।

घी से अभिषेक

भगवान शिव का घी से अभिषेक करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस अभिषेक से प्रसन्न होकर भोलेनाथ भक्त को आरोग्य रहने के साथ समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews