बच्चे के नामकरण के लिए बहुत ही यूनिक नाम, जिंदगी में होगा सुख-शांति का आगमन

baby names

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम का चुनाव करते हैं जिसका कुछ ना कुछ अर्थ होता है। मॉडर्न और ट्रेडिंग नाम के साथ-साथ सभी ऐसे नाम की तलाश करते हैं जिनका मतलब खूबसूरत और सही निकलता ताकि उनके बच्चे का भविष्य बेहतर बने। जब बच्चे का हमारे जीवन में आगमन होता है तो सब कुछ अच्छा लगने लगता है। एक तरह से जीवन में सुकून और शांति आ जाती है।

अगर आप अपने बच्चों को कोई ऐसा नाम देना चाहते हैं जो उसके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए तो चलिए आपको ऐसे ही कुछ नाम बताते हैं। यहां हम आपको लड़के और लड़कियों दोनों के लिए ही प्यारे से नाम और उनके अर्थ बता रहे हैं आप इनमें से अपनी पसंद के नाम का चुनाव कर सकते हैं

आरू

यह एक छोटा सा लेकिन खूबसूरत नाम है जो बच्चों को दिया जा सकता है। यह एक मिस्र नाम है जिसका अर्थ शांतिपूर्ण होता है।

अमनदीप

अगर आपको पंजाबी टच वाला नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ शांति का दीपक होता है।

योरुबा

अगर आप कोई बहुत ही हटकर नाम रखना चाहते हैं तो नाइजीरियन नाम योरूबा का चुनाव कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ शांत व्यक्तित्व वाला व्यक्ति होता है।

कारिन्या

यह एक खूबसूरत और यूनिक नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई मूल के इस नाम का अर्थ शांतिपूर्ण घर होता है।

आर्वी

अगर आप कोई छोटा सा और शानदार नाम तलाश रहे हैं तो बेटी को आर्वी नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ शांति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews