Ratna Shastra: इन 2 राशियों के लिए बहुत लाभकारी है ये ऊर्जावान रत्न, पहनते ही दिखाता है असर

Ratna Shastra

Ratna Shastra: हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि हासिल करने के लिए मेहनत करने के साथ ज्योतिष उपाय भी अपनाता है। ज्योतिष उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक लेकर आते हैं, उसे आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है। रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। जिसमें जीवन के दुखों से छुटकारा पाने के लिए कुछ रत्नों का उल्लेख दिया गया है।

जब भी कोई रत्न धारण करना हो तो अपनी राशि और लग्न के मुताबिक धारण करना चाहिए और सबसे पहले ज्योतिष की सलाह लेना आवश्यक होता है।

धारण करें एक्वामरीन

आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं, जो अगर मार्च के महीने में पहना जाए तो यह कुछ राशि के लोगों के सौभाग्य में वृद्धि करता है। इसे धारण करने से जीवन में सकारात्मक आती है और व्यक्ति की सुख संपत्ति भी बढ़ जाती है।

कौन करें धारण

यह रत्न मेष और मीन राशि के जातकों के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना गया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इन दोनों राशियों पर इस रत्न का क्या प्रभाव होता है।

मेष

मेष राशि के जातक अगर एक्वामरीन रत्न धारण करते हैं तो यह उनके लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इसे धारण करने से व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। यह क्रिएटिविटी को बढ़ाने का काम करता है और किसी भी निर्णय पर पहुंचने की शक्ति को भी बढ़ता है। व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे वह सफलता हासिल करता है।

मीन

मीन राशि के जातक काफी केयरिंग किस्म के होते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता है और यह उनके साथ भी देते हैं। अपने सामने आने वाली परेशानियों से यह कभी भी घबराते नहीं है। अगर यह लोग अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो इन्हें यह रत्न पहनना चाहिए।

रत्न के फायदे

एक्वामरीन पहनने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। व्यक्ति भावनात्मक रूप से मजबूत बनता है और उसके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है। इसे धारण करने से व्यक्ति बोलचाल में अच्छा बन जाता है और अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने लगता है। जो लोग मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं उनके लिए यह काफी लाभकारी है। नकारात्मक सोच को दूर कर यह सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews