
देश भर में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, महीने भर से लोग महाशिवरात्रि की तैयारियों में लग जाते हैं. फाल्गुन के महीने में पढ़ने वाले शुभ रात्री को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. देश भर की गली मोहल्ले में मौजूद शिव मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाता है. इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के रूप में मनाया जाता है.
साल 2025 में महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फ़रवरी को मनाया जाएगा, इसी दिन महाकुंभ का आख़िरी शाही स्नान भी होगा. इस दिन लोग विधि विधान से ही भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं, अभिषेक करते हैं, भंडारे का आयोजन करते हैं, और भगवान शिव को तरह तरह के भोग भी लगाते हैं, अगर भगवान शिव के पसंदीदा भोग की बात की जाएं, तो उन्हें खीर अत्यंत प्रिय है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए बताते हैं, कि यहाँ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कौन कौन सी खीर बना सकते हैं.
मखाने की खीर (Mahashivratri Bhog)
महाशिवरात्रि के लिए भोग के रूप में आप मकान है कि बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कि मखाने की खीर कैसे बनाए. कम से कम 1- डेढ़ कप मखाना लीजिए, इसके लिए कम से कम पाँच कप दूध लीजिए, अगर आप चाहें तो केसर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, छोटी चम्मच जायफल का पाउडर लीजिए, स्वाद के अनुसार शक्कर लीजिए, इसके बाद आप बारीक कटे हुए काजू, बादाम पिस्ता ले सकते हैं.
कैसे बनाएँ मखाने की खीर
इसे बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन लीजिए, अब इसमें देसी घी डालिए, और मखानों को हल्की आंच में क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह से भून लीजिए, जब मखाने अच्छी तरह से भून जाएं तब उन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लें, अभी तक पीली में दूध उबालने के लिए रख दें, फिर उसमें मकानें डालकर हल्की आंच में पकाते रहे, जब दूध में गाढ़ापन आने लगे तब शक्कर डालें और घुलने दें , इसके बाद आप कुछ धागे केसर के भी डाल सकते हैं. अब सबसे आख़िरी में जायफल पाउडर, इलाइची पाउडर, साथ ही साथ कटे हुए ड्राई फ़्रूट को भी डाल दें. अब इस तरह से आपकी मखाने की खीर तैयार हो चुकी है, अब आप ख़ुशी ख़ुशी महाशिवरात्रि के दिन इस खीर को बनाकर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं.
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

